• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हमीरपुर में यूपी दिवस पर भव्य आयोजन, राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने किया शुभारंभ

Grand event on UP Day in Hamirpur, inaugurated by State Minister Ramkesh Nishad - Lucknow News in Hindi

हमीरपुर। यूपी दिवस के अवसर पर हमीरपुर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। तीन दिवसीय इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य योगी सरकार के आठ वर्षों और मोदी सरकार के दस वर्षों में हुई उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करना है। कार्यक्रम स्थल चौरा देवी ग्राउंड में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला कल्याण, स्वरोजगार और डिजिटल इंडिया से जुड़ी योजनाएं शामिल रहीं। इस अवसर पर सदर विधायक मनोज प्रजापति, राठ विधायका मनीषा अनुरागी सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
सरकार की ओर से किए गए इस आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी और लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Grand event on UP Day in Hamirpur, inaugurated by State Minister Ramkesh Nishad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: grand, up day, hamirpur, inaugurated, minister, ramkesh nishad, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved