• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्यपाल ने बाढ़ राहत सामग्री रवाना किया

Governor releases flood relief material in lucknow - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने गुरुवार को उम्मीद संस्था द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी जा रही राहत सामग्री के दो वाहनों को झंडी दिखाकर राजभवन से रवाना किया। राहत सामग्री में पेयजल, कच्चा राशन, दवाएं, कपड़े व अन्य जरूरी सामान बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजा गया है।
राज्यपाल राम नाईक ने कहा, "जब कोई कठिनाई में होता है तब दूसरे लोगों ने उनकी सहायता के लिए बिना मांगे स्वयं कुछ भेज दिया, यह एक सुखद अनुभूति प्राप्त करने वालों के लिए भी होती है। वैसे देखा जाए तो प्राकृतिक रूप से बाढ़ आपदा उत्तर प्रदेश में है, लेकिन प्रकृति कोई देश या स्थान नहीं देखती है। अमेरिका में 40 से अधिक लोगों का बाढ़ के कारण निधन हो गया है। प्राकृतिक आपदा जब आती है तो मन में दूसरों को मदद करने की भावना आती है। इस अवसर पर सभी सहयोग करने वालों को धन्यवाद।"

नाईक ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद कर अपना कर्तव्य कर रही है, लेकिन यह बात महत्वपूर्ण है कि स्वयंसेवी संस्थाएं ऐसे अवसर पर अपनी ओर से भी सहयोग प्रदान कर रही हैं।

राज्यपाल ने विश्वास जताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री सीधे उन तक पहुंचेगी। बाढ़ के बाद अनेक प्रकार की बाढ़जनित बीमारियां बढ़ जाती है, जिनके प्रति भी संवेदनशीलता से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि उम्मीद संस्था ने पूर्व में नेपाल में भूकंप पीड़ितों के लिए भी ऐसी ही सहायता भेजी थी।

इस अवसर पर उम्मीद संस्था के संस्थापक बलवीर सिंह मान, संयोजक उमेश पाटिल, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली उपस्थित थे।

बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजने में उत्तर प्रदेश मराठी समाज, भूतनाथ व्यापार मंडल, गड़बड़झाला व्यापार मंडल, ड्रीम्ज इंफ्रावेंचर्स, सेंट जोसफ इंटर कॉलेज, सेंट मीराज इंटर कॉलेज, यूनिवर्सल बुक्स सेलर्स, जेजे बेकर्स, निर्मल मार्ट्स स्कूल ड्रेसेस, इनएचइस फाउंडेशन, ब्राइनोब्रेन, गुरुद्वारा सिंह सभा आलमबाग, जय जगत एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, शराब बंदी संघर्ष समिति जैसी लखनऊ की संस्थाओं ने सहयोग किया है।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Governor releases flood relief material in lucknow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: governor, releases, flood relief material, lucknow, ram naik, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved