• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जरूरी नहीं कि नमाज पार्क में ही पढ़ी जाए : गिरिराज सिंह

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जनसंख्या नियंत्रण का एजेंडा लेकर बुधवार यहां पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध करने वालों से मतदान का अधिकार छीन लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश बन गया है कि हर चीज को लोग वोट की नजर से ही देखते हैंं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि दुर्भाग्य है इस देश का कि हर मुद्दे को चुनाव से जोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या है बढ़ती हुई आबादी और सामाजिक समरसता। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। जिस दिन देश की जनता में सहमति का वातावरण बनेगा उस दिन कानून बनेगा।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह यहां स्वतंत्रता सेनानी भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। नोएडा के पार्क में नमाज पढऩे पर पाबन्दी लगाये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो कानून आड़े आता है उसे धर्म से जोड़ दिया जाता है। कानून का पालन करना सभी का कर्तव्य है चाहे वह हिन्दू हो या मुसलमान। जरूरी नहीं है कि पार्क में ही नमाज पढ़ी जाये, नमाज पढनी है तो घर में पढं़े या मस्जिद में पढ़ें।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-giriraj singh said its not necessarily to be read namaj in park
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: giriraj singh, namaj in park, नमाज, नोएडा पुलिस, गिरिराज सिंह, हिन्दू, मुसलमान, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved