• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गायत्री प्रजापति के खिलाफ आज तय होंगे आरोप

Gayatri Prajapati case hearing today in lucknow special court - Lucknow News in Hindi

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की विशेष अदालत सोमवार को अखिलेश सरकार में कद्दावर मंत्री रहे गायत्री प्रजापति और छह अन्य आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म मामले में आरोप तय करेगी। ज्ञात हो कि लखनऊ में चौक के क्षेत्राधिकारी राधेश्याम राय ने विशेष न्यायाधीश उमाशंकर शर्मा की न्यायालय में 824 पेज का आरोप पत्र पेश किया था। राय के नेतृत्व में मामले की जांच करने वाली विशेष जांच टीम ने गायत्री प्रजापति, उनके गनर चंद्रपाल, रुपेश्वर उर्फ रुपेश, अशोक तिवारी, विकास वर्मा, अमरेंद्र सिंह और आशीष शुक्ला के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं। उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च अदालत के निर्देश पर 18 फरवरी, 2017 को लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसके बाद गायत्री और अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
इससे पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय की एक जांच में खुलासा हुआ था कि गायत्री को जमानत देने के लिए 10 करोड़ रुपये में डील की गई थी। यह खुलासा तब हुआ जब इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी.बी. भोसले ने गायत्री प्रजापति को जमानत दिए जाने के लिए जांच समिति गठित की थी।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gayatri Prajapati case hearing today in lucknow special court
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gayatri prajapati, case hearing today, lucknow special court, rape case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved