लखनऊ। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष और
पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास गुप्ता का बुधवार को लखनऊ में दिल का दौरा पड़ने
से निधन हो गया। वह 56 साल के थे। दास के परिवार के एक
सदस्य ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें बचैनी व घबराहट महसूस किए जाने के बाद लारी कार्डियोलोजी
सेंटर में भर्ती कराया गया था।
भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने उनके निधन पर शोक जताया है। दास
आईओए के उपाध्यक्ष भी थे।
आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने कहा, "यह हमारे लिए बेहद दुखद है।
मैं आईओए की ओर से दास के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें
इस दुख को सहने की शक्ति दें।"
बैंडमिंटन के क्षेत्र में दास के योगदान की सराहना करते हुए
मेहता ने कहा, "आईओए
के उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने देश में खेलों के विकास में अभूतपूर्व योगदान
दिया।"
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope