• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

हमीरपुर में युवक मुंह से पकड़ लाता है जिंदा मछली, हुनर बना रोटी का जरिया

सुघर ने बताया कि यह कोई जादू नहीं है। इसमें सिर्फ ध्यान देना पड़ता है। पानी में देर तक सांस रोके हुए मछली के पीछे जाना पड़ता है। उसके बाद मछली खुद अपने आप पकड़ में आ जाती है। उन्होंने बताया कि मछली पकड़ने के लिए पानी के अंदर मछली की तरह ही चलना पड़ता है।

निषाद ने बताया कि मछली के ऊपर हाथ रखते ही वह रुक जाती है। इस क्रिया-कलाप के दौरान मछलियों ने सुघर को कभी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।

सुघर ने बताया कि वह नहाते समय ही हाथ और मुंह से मछली पकड़ते हैं। यह उनका शौक है। वह लोगों के कहने पर उनकी पसंद की मछलियां भी नदी से निकाल देते हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी रोजी-रोटी का यही जरिया है। वह रोज 10 से 15 किलो तक मछलियां पकड़ते हैं, जिससे हजार-दो हजार की कमाई हो जाती है। परिवार बड़ा है, इसीलिए वह ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने की कोशिश करते हैं। तैराकी और गोताखोरी की इस अनोखी प्रतिभा के कारण यमुना नदी में जब कभी कोई डूब जाता है तो प्रशासन के अधिकारी इस युवक की मदद लेते हैं। सुघर कई लोगों की जान बचा चुके हैं।

सुघर के इस अदांज को देखकर लोग बॉलीवुड सुपर स्टार ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष' के किरदार कृष्णा से उनकी तुलना करने लगे हैं। लोग बड़े गौर से उसके हुनर को देखने नदी पर जाते हैं। 24 वर्षीय सुघर की इस प्रतिभा की तारीफ करते हुए लोग उसे 'बुंदेलखंड का फिशरमैन' उपाधि देने लगे हैं।

(आईएएनएस)

यह भी पढ़े

Web Title-fisherman in hamirpur catches fish with mouth
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sugar nishad, uttar pradesh, hamirpur, fisherman in hamirpur, सुघर निषाद, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi, fisherman in hamirpur catches fish with mouth
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved