• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ये क्या, दरोगा की पिस्टल से चली गोली, सिपाही मरा

firing at Firozabad, soldier killed - Lucknow News in Hindi

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में शनिवार को दरोगा की पिस्टल से गोली चलने से एक सिपाही की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसपी (सिटी) राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का है। थार मोबाइल पर तैनात दरोगा इंद्रजीत अपनी सरकारी पिस्टल साफ कर रहा था। तभी अचानक पिस्टल से गोली चल गई, जो सिपाही शिव कुमार मिश्रा के सिर में जा लगी। गोली लगते ही शिव जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शिव एंटी रोमियो स्क्वायड में शिकोहाबाद में तैनात था। वह तीन अन्य साथियों और दरोगा इंद्रजीत के साथ खाना खाने के लिए एक ढाबे पर रुका था। खाना खाने के बाद दरोगा ने जेब से पिस्टल निकाला और उसे साफ करने लगा। इस बीच अचानक फायर हो गया। गोली शिव के सिर में लगी और उसकी मौत हो गई। दरोगा ने कबूला है कि उसके पिस्टल से ही गोली लगी है।
एसपी ने कहा कि सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच कराई जाएगी। उधर, सिपाही की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। हालांकि अभी तक मृतक सिपाही के परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-firing at Firozabad, soldier killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: firozabad, up news, up crime, up hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved