• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फतेहपुर में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Female constable commits suicide by hanging herself in Fatehpur - Lucknow News in Hindi

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के थरियांव थाने में पांच साल से तैनात एक महिला सिपाही ने रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को दी। थरियांव क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार राय ने सोमवार को बताया कि थरियांव थाने में पिछले पांच साल से तैनात महिला सिपाही प्रियंका सरोज (27) ने रविवार की रात अपने सरकारी आवास में पंखे से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि करीब 11 बजे रात में वह (प्रियंका) किसी से फोन पर बात करने के बाद फांसी लगाई। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।
इस बीच, थरियांव थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरविंद कुमार राय ने बताया कि मृत महिला सिपाही जौनपुर जिले के पतौरा की रहने वाली थी और इस सिलसिले में मृत महिला सिपाही के पिता संकटा प्रसाद की तहरीर पर एक अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसपर उसने आरोप लगाया कि उसके (संकटा) के बेटे के साले डॉ चंदन के साथ नवंबर में शादी होना तय था। चंदन शादी तोड़ने की धमकी देकर बेटी को परेशान करता था, इसी वजह से बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Female constable commits suicide by hanging herself in Fatehpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fatehpur, uttar pradesh, fatehpur, female constable, suicide by hanging, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved