• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लखनऊ में मामूली विवाद में खूनी वारदात, कैंची मारकर साथी की हत्या

Fatal Incident in Lucknow: Man Stabbed to Death with Scissors Following Minor Dispute - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक मामूली कहासुनी ने खूनी वारदात का रूप ले लिया। पूरनिया पुल के नीचे दो साथियों के बीच हुए झगड़े में एक युवक की कैंची मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को यातायात नियंत्रण कक्ष से सूचना प्राप्त हुई कि पूरनिया पुल के नीचे दो व्यक्तियों के बीच मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही थाना अलीगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मृतक की पहचान राहुल अवस्थी के रूप में हुई है, जो ग्राम गैरोली, जनपद सीतापुर का निवासी है और लखनऊ में डाला (छोटा मालवाहक) चलाने का काम करता था। उसका अपने साथी प्रदीप निवासी नौबस्ता, थाना मड़ियांव के साथ किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में गाली-गलौज और हाथापाई होने लगी।
पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी प्रदीप ने पास की एक दुकान से कैंची उठा ली और राहुल अवस्थी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल राहुल को तत्काल पास के वाघा अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे वहां से केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर मौके पर अपर पुलिस आयुक्त उत्तरी, सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज और प्रभारी निरीक्षक अलीगंज फोर्स के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एडीसीपी उत्तरी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी प्रदीप को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fatal Incident in Lucknow: Man Stabbed to Death with Scissors Following Minor Dispute
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow crime, aliganj police station, purnia bridge, rahul awasthi murder, scissors attack, murder case, pradeep arrested, kgmu trauma centre, uttar pradesh police, crime news lucknow, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved