लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बिजली के तार के संपर्क में आने से एक किसान की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस के अनुसार, घटना शानिवार शाम हरदौली गांव की है। मृतक श्याम सुंदर सिंह (40) खेतों में काम कर रहा था, तभी उसने एक बिजली के खंबे से लटक रही तार को छू लिया। उसकी पत्नी रान्नो ने जब अपने पति को बचाने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आ गई और घायल हो गई।
पुलिस ने कहा कि दंपति को इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिंह को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, उसकी पत्नी का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
(आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope