• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अगर सपा और कांग्रेस गठबंधन कर भी ले, तो नतीजा 2017 जैसा ही होगा : ओम प्रकाश राजभर

Even if SP and Congress form an alliance, the result will be just like 2017: Om Prakash Rajbhar - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संभावित गठबंधन को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी सोच रहे हैं कि सपा आगामी चुनाव में हारने जा रही है, तो ऐसी स्थिति में इस पार्टी के साथ गठबंधन करके हम क्या करेंगे। अब अगर दोनों के बीच गठबंधन होता है, तो ये दोनों दल आपस में कितनी सीटों आपस में बांटते हैं। इससे हमें कोई लेना देना नहीं है। अगर ये दोनों गठबंधन कर भी लेते हैं, तो इन्हें कोई फायदा होने वाला है। पूरा नतीजा 2017 जैसा ही रहेगा। वहीं, उन्होंने सपा कार्यालय में अखिलेश यादव की ओर से सीएम योगी के एआई वीडियो चलाए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, यह विनाश काले विपरीत बुद्धि का प्रतीक है। अखिलेश यादव की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है, इसलिए वह इस तरह की हरकत कर रहे हैं।
साथ ही, उन्होंने राम मंदिर में सीईओ के चयन को लेकर भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अच्छी पहल है। हमें इसका स्वागत करना चाहिए।
शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में आतंकवाद को लेकर भारत के रुख पर भी ओम प्रकाश राजभर ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अच्छी बात है। हम इसका स्वागत करते हैं। भारत ने दुनिया के हर मंच से आतंकवाद की भर्त्सना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कभी -भी किसी देश जाते हैं, तो वहां आतंकवाद की आलोचना करते है और लोगों को शांति का संदेश देते हैं।
इसके अलावा, उन्होंने उत्तराखंड में मदरसों पर हो रही कार्रवाई को भी उचित बताया। उनके मुताबिक, अगर किसी मदरसे के पास उचित कागजात नहीं हैं, तो उसके कागजात बनवा लें, नहीं तो उसे बंद करें।
वहीं, उन्होंने नेपाल में आई बाढ़ की त्रासदी को भी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नेपाल में आई बाढ़ बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कई लोगों को इस दुखद हादसे में अपनी जान गंवानी पड़ी।
उधर, कॉकरोच जनता पार्टी आगामी 5 सितंबर को बहुत बड़ा मार्च करने जा रही थी। लेकिन, केंद्र सरकार से संवाद के बाद इस मार्च को टाल दिया गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार के इस कदम को सराहनीय माना जा रहा है। इस पर भी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है, जिसका हम स्वागत करते हैं। मैं इसे एक अच्छा कदम मानता हूं।
इसके अलावा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में वोट चोरी का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान जो भी गड़बड़ी हुई है, उसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मौजूदा प्रक्रिया से यह साफ जाहिर हो रहा है कि वोट चोरी में चुनाव आयोग भाजपा के साथ शामिल है। इस पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा अलग है। आखिर दोनों को एक साथ कैसे देखा जा रहा है?
वहीं, जीतन राम मांझी और चिराग पासवान के बीच आरक्षण को लेकर मतभेद है। इस पर भी ओम प्रकाश राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, जीतनराम मांझी जो भी बोल रहे हैं, बिल्कुल ठीक बोल रहे हैं। यह पूरी लड़ाई गरीब को आरक्षण देने की हो रही है, ना की अमीर की। जीतनराम मांझी चाहते हैं कि गरीबों को आरक्षण मिले और चिराग पासवान अमीरों को आरक्षण देना चाहते हैं। अब आप लोगों को अमीरों की लड़ाई लड़नी है, तो लड़िए। लेकिन, हम लोग गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं, लिहाजा हम गरीबों की बात करेंगे।
साथ ही, उन्होंने अपने विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को सही बताया। उन्होंने कहा कि अब अगर कोई काम नहीं करेगा, तो हम उसे कैसे काम करने वाले व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Even if SP and Congress form an alliance, the result will be just like 2017: Om Prakash Rajbhar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: om prakash rajbhar, congress, sp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved