लखनऊ। यूपी सरकार में मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने आजम खान के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर की गई टिप्पणी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे, मंदिरों को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी और बसपा प्रमुख मायावती द्वारा सतीश चंद्र मिश्रा को जिम्मेदारियां सौंपे जाने समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का एनडीए गठबंधन मजबूत है और पार्टी अपने राजनीतिक फैसले गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर करेगी।
भाजपा के सहयोगी दलों को लेकर अखिलेश यादव की टिप्पणियों पर विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि उन्हें भाजपा और उसके गठबंधन के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। एनडीए का गठबंधन मजबूत है और सभी सहयोगी दल मिल-बैठकर सीटों के बंटवारे समेत अन्य मुद्दों पर फैसला करेंगे। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपने गठबंधन की चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस की ओर से सीटों में बड़ी हिस्सेदारी की मांग की जा रही है और ऐसे में समाजवादी पार्टी के सामने गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर चुनौती होगी। भाजपा अपने गठबंधन को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है और सहयोगी दलों के बीच बातचीत के जरिए सभी विषयों का समाधान कर लिया जाएगा।
पीडीए के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि भाजपा लंबे समय से पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के साथ काम कर रही है। केंद्र में भाजपा सरकार के करीब 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश में लगभग नौ वर्ष के कार्यकाल में पार्टी ने पीडीए वर्गों को सरकार और संगठन में प्रतिनिधित्व दिया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में मंत्री और विधायक अलग-अलग सामाजिक वर्गों से आते हैं और संगठन में भी पीडीए वर्गों की भागीदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिलाध्यक्षों और अन्य संगठनात्मक पदों पर भी विभिन्न वर्गों के लोगों को जिम्मेदारियां दी हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ दलित, पिछड़े, वंचित, शोषित और सामान्य वर्ग समेत समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने अखिलेश यादव से पीडीए की चिंता नहीं करने की बात कहते हुए आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की पिछली सरकारों के दौरान इन वर्गों के साथ पर्याप्त न्याय नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पीडीए भाजपा के साथ है और आगे भी उसके साथ बना रहेगा।
आजम खान से जुड़े परिसरों पर ईडी की कार्रवाई पर विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि सरकार कानून और नियमों के तहत कार्रवाई कर रही है। यदि किसी व्यक्ति के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई बनती है तो सरकार कार्रवाई करेगी। यदि किसी भी जाति या समुदाय का व्यक्ति कानून के खिलाफ काम करता है तो उसके खिलाफ उसी तरह कार्रवाई की जाएगी।
मुस्लिम समाज को कथित रूप से निशाना बनाए जाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग और मुस्लिम महिलाएं जुड़ी हुई हैं। सरकार की योजनाएं बिना जाति और धर्म के भेदभाव के लागू की जा रही हैं। किसी भी समाज का व्यक्ति यदि गलत काम करेगा तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी और इसे किसी विशेष समुदाय के उत्पीड़न के तौर पर देखना उचित नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे पर विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार विकसित देशों के साथ संबंध मजबूत करके राज्य में निवेश लाने पर लगातार काम कर रही है। जापान जैसे विकसित देश के साथ सहयोग से उत्तर प्रदेश में निवेश के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दौरे के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके लौटने के बाद राज्य को निवेश और विकास से जुड़ी सकारात्मक पहल की उम्मीद है। सरकार का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत करना और रोजगार तथा विकास के अवसर बढ़ाना है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की मंदिरों को लेकर कथित टिप्पणी पर विजय लक्ष्मी गौतम ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस पर देश को लंबे समय तक आर्थिक और सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार, केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। सनातन धर्म और हिंदू धर्म के धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि जिन धार्मिक स्थलों और भवनों की स्थिति खराब है, उन्हें ठीक करने तथा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था मिलेगी और लोग अधिक उत्साह के साथ धार्मिक स्थलों पर पहुंचेंगे। उन्होंने विपक्षी दलों को सलाह दी कि वे भाजपा सरकार की चिंता करने के बजाय अपने पुराने शासन और अपने कार्यकाल में किए गए कामों पर ध्यान दें। देश आज मजबूत हो रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मायावती द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा को नई जिम्मेदारियां दिए जाने पर विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर राजनीतिक दल को अपनी संगठनात्मक रणनीति तय करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि बसा हो, सपा हो या भाजपा और उसका एनडीए गठबंधन, हर पार्टी यह तय करती है कि किस नेता को किस वर्ग के बीच काम करने की जिम्मेदारी दी जाए। अगर मायावती ने अपने पुराने और वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है तो वह अपनी पार्टी के लिए काम करेंगे।
--आईएएनएस
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'हनुमान अंश' की सफलता पर प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बोलीं-ये किसी चमत्कार से कम नहीं
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
काम से छुट्टी मिलते ही टीम संग 'हनुमान अंश' देखने पहुंचीं निमरत कौर, फिल्म की जमकर की तारीफ
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
राशिफल: करियर, धन और रिश्तों के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का फलादेश
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'
84 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बोले- संगीत नहीं सीख पाया, इसका बहुत दुख है
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
'आज पार्टी, कल जिम', स्पाइन सर्जरी के बाद शरत सक्सेना का मजाकिया अंदाज, शेयर कीं तस्वीरें
राजू खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लुटाया प्यार, कहा-तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
10 सितंबर का पंचांग: सिद्ध योग और मघा नक्षत्र का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
अक्टूबर की शुरुआत में आ सकती है होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट, विक्टोरिस और सिएरा को देगी चुनौती
बर्थडे पर कोई बड़ा जश्न नहीं करेंगी संयुक्ता, सादगी से मनाएंगी अपना खास दिन
करिश्मा कपूर ने याद किया आरके स्टूडियो का गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

इथियोपिया ने भारतीय खनन कंपनियों को दिया न्योता, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर सहयोग पर रहा जोर

पीएम मोदी ने भारत को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकाला, दुनिया में नई पहचान दिलाई : सीएम योगी
राशिफल: आज इन राशियों को करियर और धन के मामले में मिल सकता है लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
'सिस्टर्स गोल', करीना कपूर ने रीक्रिएट किया बहन करिश्मा का आइकॉनिक 'जुबैदा' लुक
हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख
राजू खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लुटाया प्यार, कहा-तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो
गणपति बप्पा मोरया! बॉलीवुड सितारे जो हर गणेश चतुर्थी पर घर लाते हैं बप्पा
‘हैवान’ रिव्यू: अक्षय कुमार की खौफनाक मौजूदगी और सैफ अली खान का संयम बनाता है फिल्म को दमदार
बर्थडे पर कोई बड़ा जश्न नहीं करेंगी संयुक्ता, सादगी से मनाएंगी अपना खास दिन
कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
देखें आज 12/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope