• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजनैतिक क्षितिज के प्रकाश पुंज का हो गया अंत: प्रमोद तिवारी

Due to the demise of Vajpayee, the bright light phase of the political horizon was over said Pramod Tiwari - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से राजनैतिक क्षितिज के चमकदार प्रकाश पुंज का अंत हो गया। प्रमोद ने अपने शोक संदेश में कहा कि अटलजी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। दलों की सीमाओं से ऊपर उनका व्यक्तित्व था। तभी तो 1971 में बांग्लादेश के उदय के लिए युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाधी को दुर्गा कहा था, और 2002 में गुजरात में हुई भयंकर हिंसा से आहत होकर उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा था, "बहुत अफसोस है, आपने राष्ट्रधर्म नहीं निभाया।" उन्होंने कहा कि अटल संसदीय ज्ञान, चुटीली भाषण शैली के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। ओजस्वी वक्ता, कवि, पत्रकार व योग्य प्रकाशक के रूप में भारत ने अपना एक योग्य सपूत खो दिया। वह युगपुरुष थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Due to the demise of Vajpayee, the bright light phase of the political horizon was over said Pramod Tiwari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: atal bihari vajpayee, demise of vajpayee, bright light, political horizon, pramod tiwari, senior congress leader, former rajya sabha mp, former prime minister of india, bharat ratna, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved