• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित, और बढ़ेगा कोहरा

Due to dense fog in UPm so affected life and fog will increase also - Lucknow News in Hindi

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं उसके आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। इसके कारण तापमान में कमी दर्ज की गई है। कोहरे का जनजीवन पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी के पहले सप्ताह से कोहरा और बढ़ने की उम्मीद है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में घना कोहरा रहेगा लेकिन दोपहर बाद हल्की धूप निकलेगी। रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। दिन में भी ठंड बढ़ेगी जिससे जनजीवन पर असर पड़ेगा। दिन का अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, कानपुर का 5.3 डिग्री, इलाहाबाद का 6 डिग्री, बनारस का 7 डिग्री और झांसी का 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Due to dense fog in UPm so affected life and fog will increase also
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: due to dense fog, up weather, up people affected life, fog will increase in up, weather update news, weather news up, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved