लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांग शब्द और भावनाओं को सम्मान देकर उन्हें गरिमापूर्ण तरीके से जीवन और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की। दिव्यांगजनों को जब भी अवसर मिला तो अपनी प्रतिभा से उन्होंने इस शब्द की पुष्टि की। सीएम योगी ने ऋषि अष्टावक्र, महाकवि सूरदास, भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग, जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य समेत अनेक उदाहरण दिए।
उन्होंने कहा कि जिन्हें भी मंच और समाज का प्रोत्साहन-संबल मिला तो उन्होंने देश-दुनिया और मानवता को अपनी प्रतिभा का लाभ दिया और यह साबित किया कि वे किसी से कम नहीं हैं। 'विश्व दिव्यांग दिवस' इसी दृष्टिकोण को अपनाने के लिए समाज को नई प्रेरणा प्रदान करने का माध्यम है।
सीएम योगी ने 'विश्व दिव्यांग दिवस' पर मंगलवार को लोकभवन में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित किया। राजकीय स्पर्श बालिका विद्यालय मोहान रोड की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की और प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती (राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस) की भी शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर तबके के लिए कार्य करते हुए पीएम मोदी के विजन 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ बढ़ रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि राज्य के अंदर दो-दो दिव्यांग विश्वविद्यालय (लखनऊ में डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय और चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य विश्वविद्यालय) है। अलग-अलग क्षेत्रों में दृष्टिबाधित, मूक बधिर व अन्य बच्चों के लिए भी कॉलेज संचालित हैं, लेकिन इनकी संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है। इसमें प्रशिक्षित शिक्षक हों, उन्हें अच्छा मानदेय, सुविधाएं, प्रशिक्षण मिले और तकनीक से सक्षम बनाया जाए। इस पर और कार्य करने की आवश्यकता है।
सीएम योगी ने कहा कि कार्य करने की इच्छाशक्ति होनी चाहिए, फंड बाधा नहीं है। यदि चुपचाप तैयारी करेंगे तो रिजल्ट प्रतिभा को प्रदर्शित कर देगा। 2017 में प्रदेश में केवल 7-8 लाख दिव्यांगजनों को पेंशन मिलती थी, वह भी महज 300-300 रुपये। यह राशि छह महीने में आती थी तो आधा पैसा बाबू खा जाता था, लेकिन हम लोग सीधे लाभार्थी के खाते में धनराशि भेजते हैं। हमने यह राशि 300 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये की। अब 11 लाख दिव्यांगजन 12 हजार रुपये वार्षिक पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। तीन हजार रुपये मासिक कुष्ठावस्था पेंशन पीड़ित व्यक्ति के परिवार को उपलब्ध कराते हैं। यह भी तय किया गया कि इन परिवारों को पीएम/सीएम आवास भी देंगे।
उन्होंने कहा कि राजकीय सेवाओं में दिव्यांगों के लिए 4 फीसदी आरक्षण की भी व्यवस्था है। कानपुर देहात के रामचंद्र गुप्ता की चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि दिव्यांग होने के बावजूद वे स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता के मॉडल हैं। अपने माध्यम से बच्चों के लिए बड़ा केंद्र का संचालन करते हैं। इससे साबित होता है कि इच्छाशक्ति होगी तो बड़े से बड़ा कार्य किया जा सकता है। दिव्यांगजनों की प्रतिभा व ऊर्जा का सबसे अच्छा उदाहरण पेरिस पैरालंपिक रहा, जिसमें शानदार प्रदर्शन से मेडल की झड़ी लग गई थी।
सीएम योगी ने कहा कि सरकारी भवनों व संस्थाओं से कहा गया है कि दिव्यांगजनों के लिए रैंप बनवाएं। परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगों की निःशुल्क यात्रा के लिए 40 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। शादी-विवाह के लिए (40 फीसदी वाले दंपती) पति के दिव्यांग होने पर 15 हजार, पत्नी के लिए 20 हजार व दोनों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराते हैं। दुकान निर्माण के लिए 20 हजार व दुकान, गुमटी, हाथ ठेला संचालन के लिए 10 हजार रुपये अनुदान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से दिव्यांगजनों के लिए अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं। विभिन्न प्रकार की सर्जरी के लिए अनुदान राशि 8 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये की गई है। कृत्रिम अंग वितरण, मूकबधिर बच्चों के कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के लिए छह लाख रुपये तक की राशि दी गई है। प्रदेश में इस वर्ष 24 सर्जरी हुई है। सरकार प्रदेश में तमाम संस्थाओं के संचालन में भी मदद कर रही है। प्री प्राइमरी से लेकर 'बचपन डे केयर्स' स्थापना के साथ ही मेरठ, बरेली व गोरखपुर में मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं।
सीएम योगी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से जुड़े अनेक कार्यक्रमों को सरकार ने बढ़ाया। 2016-17 में विभाग को 1,295 करोड़ बजट दिया जाता था, अब यह राशि लगभग 2,800 करोड़ रुपये हो गई। इसमें 116 प्रतिशत की वृद्धि की गई। 2016-17 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के लिए 107 करोड़ बजट आवंटित था, इससे 5.19 लाख छात्र-छात्राएं लाभान्वित होती थी। अब बजट 160.16 करोड़ किया गया है, जिससे 7.58 लाख विद्यार्थी लाभ ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग से जुड़े छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। 2016-17 में 983 करोड़ की लागत से 13.64 लाख बच्चे दशमोत्तर छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करते थे। उस समय केवल 11.13 लाख छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिया जाता था। अब 2,070 करोड़ रुपये से 19.80 लाख छात्र-छात्राओं को दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ मिल रहा है यानी 2016-17 की तुलना में आज 1,100 करोड़ रुपये अतिरिक्त दशमोत्तर छात्रों को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दे रहे हैं। इससे 7 लाख अतिरिक्त बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। 2016-17 में अनुदान राशि 141 करोड़ रुपये से 70 हजार बेटियों को लाभ प्राप्त हो पाया था। इस समय 200 करोड़ रुपये की लागत से एक लाख बेटियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
--आईएएनएस
13 मई का पंचांग : नारायण को समर्पित अपरा एकादशी, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते में आई दरार? पति का इंस्टाग्राम अकाउंट 'डिलीट'
'विमल खन्ना' का ट्रेलर आउट, सर्वाइवल की इस जंग में कौन अपना और कौन पराया?
अस्थमा में राहत दिलाने में मददगार सूर्य मुद्रा, तनाव को कम कर दिमाग को करती है शांत
भांग से शृंगार, मस्तक पर सूर्य... बाबा महाकाल के अलौकिक दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब
'आपसे बेहतर कोई नहीं', पलक तिवारी के लिए रैपर किंग जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी
12 मई का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण की दशमी तिथि पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें भद्रा काल
हिमेश की जिंदगी की 'धुन' सोनिया, सिंगर ने खास अंदाज में विश की शादी की सालगिरह
साप्ताहिक राशिफल: 11 मई से 17 मई 2026 तक – जानिए कैसा रहेगा आपका सप्ताह
टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, उम्मीद है हम इसी लय को बरकरार रखेंगे: अक्षर पटेल
राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड में निकली आपरेटर ट्रेनी की भर्ती
शाम के समय झाड़ू लगाना पड़ सकती है भारी, बढ़ सकती हैं आर्थिक और पारिवारिक परेशानियां
राशिफल 11 मई 2026 : दोपहर 3:27 बजे से पहले बदल सकते हैं कई राशियों के हालात, सोच-समझकर लें फैसले
आज का राशिफल: दोपहर 02:55 बजे से पहले निपटा लें जरूरी काम, शनि-चंद्र की युति से कई राशियों पर बढ़ेगा दबाव
लारा दत्ता ने पिता को पहली जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, याद में लगाया खास पौधा
फ्रांस वेकेशन में ऋतिक रोशन और राकेश रोशन के साथ नजर आईं सबा आजाद
फुटबॉल प्रीमियर लीग: टॉटेनहम हॉटस्पर और लीड्स यूनाइटेड के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा
लारा दत्ता ने पिता को पहली जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, याद में लगाया खास पौधा
NEET-UG पेपर लीक : CBI ने दर्ज की FIR, आपराधिक साजिश और सबूत मिटाने जैसी धाराओं में शुरू की देशव्यापी जांच

NTA ने जारी किया अधिकृत प्रेसनोट : NEET-UG 2026 रद्द, अब CBI करेगी धांधली की जांच, दोबारा परीक्षा की तारीख जल्द घोषित होगी

नीट यूजी 2026 पेपर लीक पर परीक्षार्थियों में भारी आक्रोश, एनएसयूआई का प्रदर्शन
आज का राशिफल: दोपहर 02:55 बजे से पहले निपटा लें जरूरी काम, शनि-चंद्र की युति से कई राशियों पर बढ़ेगा दबाव
'आपसे बेहतर कोई नहीं', पलक तिवारी के लिए रैपर किंग जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी
चिरैया को मिल रही प्रतिक्रिया पर दिव्या दत्ता बोलीं—हर लड़की खुद को इस कहानी से जोड़ पा रही है
हिमेश की जिंदगी की 'धुन' सोनिया, सिंगर ने खास अंदाज में विश की शादी की सालगिरह
फ्रांस वेकेशन में ऋतिक रोशन और राकेश रोशन के साथ नजर आईं सबा आजाद
खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट
विजय के सीएम बनते ही तृषा कृष्णन बोलीं-प्यार की गूंज हमेशा ज्यादा होती है
फ्लैशबैक : जब शम्मी कपूर ने धर्मेंद्र को कराया था 'अंडे और ब्रांडी' वाला नाश्ता
'मैं मां के सिर पर 24 घंटे सातों दिन सवार रहती हूं', अनन्या पांडे ने फोटो शेयर कर किया मजाक
'मेरा काम सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना है', राजनीति में आने की चर्चाओं पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी
एकता कपूर ने की धर्मेंद्र, जितेंद्र और अक्षय कुमार की तारीफ, कहा- इन्हीं कलाकारों ने जिंदा रखा फिल्म इंडस्ट्री का कारोबार
कुब्रा सैत ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा, बोलीं — “समर्पण करने आई थी, लेकिन जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत मिल गई”
सुकेश से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने जैकलीन फर्नांडीस के सरकारी गवाह बनने का किया विरोध
अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने कहा-ज्यादा घंटे काम करने के बाद तरोताजा होने को आराम जरूरी
बिहार की मिट्टी में सम्मानित होना सबसे बड़ी खुशी: संजना पांडे
मां बनने के सफर को बनाए आसान, हर ट्राइमेस्टर में करें अलग योग
अकेलेपन में टूट गई थीं मालविका मोहनन, बोलीं- 'कमरे में लौटकर बात करने वाला कोई नहीं था'
एकाग्रता बढ़ाने और तनाव घटाने के लिए रामबाण है शांभवी मुद्रा
सुबह उठते ही जोड़ों में जकड़न और दर्द को न करें नजरअंदाज, शरीर दे रहा गंभीर बीमारी का संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
कमर पर भारी पड़ सकती हैं भुजंगासन के दौरान की गई ये गलतियां, आयुष मंत्रालय से जानें अभ्यास का सही तरीका
गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें
जोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से बनाएं नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक
गर्मियों में शहद का सेवन हानिकारक या लाभदायक, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
पेट की समस्याओं और तनाव से मुक्ति दिलाएगा यह योगासन
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
अश्वगंधा की पत्तियां नहीं, सिर्फ जड़ है सुरक्षित: आयुष मंत्रालय
हीट एग्जॉर्शन से हीट स्ट्रोक तक, आयुष मंत्रालय ने बताए गर्मी से बचाव के उपाय
तनाव से राहत और एकाग्रता में वृद्धि के लिए अपनाएं गरुड़ासन
अस्थमा में राहत दिलाने में मददगार सूर्य मुद्रा, तनाव को कम कर दिमाग को करती है शांत
गर्मियों के लिए अमृत समान है नारियल पानी, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं आपको बीमार
तनाव को कहें गुडबाय, गर्भावस्था में हर दिन करें प्राणायाम
गर्मियों में रात के समय लगती है बहुत ज्यादा प्यास, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
गर्मी से राहत देता है ये प्राणायाम, मन को भी कर देता है शांत
आंखों को सुरक्षित रखने का आसान और प्रभावी तरीका, जानें 40 साल की उम्र के बाद नियमित आई टेस्ट क्यों है जरूरी?
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
जिंक से प्रोटीन-फाइबर तक, पोषक तत्वों से भरपूर काला नमक चावल, सेहत के लिए अनगिनत फायदे
रक्त संचार बढ़ाने और थकान मिटाने का सबसे सरल योगासन, जाने 'हस्तोत्तानासन' के लाभ
घुटनों में दर्द, अकड़न और कमजोरी को दूर करने में कारगर 'नी मूवमेंट', आयुष मंत्रालय ने बताए फायदे
देखें आज 13/05/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope