• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चीन के साथ व्यापारिक संबंध बढ़ाने से पहले विवादों का समाधान होना जरूरी : इमरान मसूद

Disputes must be resolved before expanding trade ties with China: Imran Masood - Lucknow News in Hindi

सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूस, चीन, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात समेत विभिन्न देशों के साझा घोषणापत्र पर सहमति जताने को सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स जितना मजबूत होगा, भारत और पूरे क्षेत्र के लिए उतना ही बेहतर होगा। सहारनपुर में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मैं समझता हूं कि यह जो नया वर्ल्ड ऑर्डर तैयार हो रहा है, उसमें भारत की एक बेहद अहम भूमिका होगी। ब्रिक्स की मजबूती भारत के लिए और पूरे महाद्वीप के लिए बहुत जरूरी है। विश्व की 40 प्रतिशत से अधिक अर्थव्यवस्था और 60 प्रतिशत से ज्यादा आबादी ब्रिक्स देशों के पास है। वर्कफोर्स भी हमारे पास ज्यादा है। हम एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान रखें। खासतौर पर चीन और हमारे बीच जो विवाद है, वह हल होना चाहिए। अगर ब्रिक्स मजबूती की ओर जाए तो निश्चित रूप से ब्रिक्स एक मजबूत संस्था पूरे विश्व में होगी। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ब्रिक्स देशों द्वारा एकपक्षीय युद्धों, आर्थिक प्रतिबंधों और एकतरफा टैरिफ की कड़ी आलोचना किए जाने तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने ब्रिक्स के एक सुर में खड़े होने पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर ब्रिक्स देश अपने स्टैंड पर मजबूती से खड़े रहते हैं तो ट्रंप को झुकना पड़ेगा।
इमरान मसूद ने कहा कि चीन के साथ व्यापारिक संबंध बढ़ाने से पहले भारत की जमीन से जुड़े विवादों का समाधान होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सीमा से संबंधित मुद्दों पर गंभीरता से काम किया जाना चाहिए। कांग्रेस सांसद ने ब्रिक्स सम्मेलन में आतंकवाद की चर्चा को लेकर कहा कि आतंकवाद का कोई समर्थन नहीं करता है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन की मदद को लेकर दिए गए बयान पर इमरान मसूद ने कहा कि अगर उनकी संप्रभुता पर हमला होगा तो निश्चित रूप से यह सब बातें होंगी।
पश्चिम बंगाल में मदरसों को मिले नोटिस पर कांग्रेस सांसद ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इनके पास हिंदू-मुसलमान करने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं है। यहां मुसलमान मांस खाए तो पीटा जाता है, वहां तो मंदिर में भी मछली खाई जाती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Disputes must be resolved before expanding trade ties with China: Imran Masood
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: imran masood, congress mp, saharanpur, brics summit 2026, brics, india china relations, china trade, india china border dispute, new world order, brics countries, donald trump, vladimir putin, iran, uae, russia, china, economic sanctions, tariffs, global economy, terrorism, west bengal madrasas, congress, indian politics, uttar pradesh news, saharanpur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved