• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संदीप सिंह हत्याकांड पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, बोले- अपराधियों को छोड़ेंगे नहीं

Deputy CM big statement on Sandeep Singh murder case, says criminals will not be spared - Lucknow News in Hindi

कानपुर । उत्तर प्रदेश में हुए संदीप सिंह हत्याकांड को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस हत्याकांड मामले में समाजवादी पार्टी के नेता का नाम सामने आ रहा है, जिसे मास्टरमाइंड कहा जा रहा है। आईएएनएस से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ में हुए हत्याकांड में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है। मैं लगातार यह कहता आ रहा हूं कि समाजवादी पार्टी के शासन काल में गुंडे, माफियाओं को पोषित किया जाता है। सपा सरकार ऐसे ही लोगों को प्रमोट करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक देखकर समाजवादी पार्टी अपने माफिया गिरोह, आपराधिक तत्वों के सहारे इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिला रही है। ऐसे तत्वों को बेनकाब किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमें पता है कि अपराध कौन कर रहा है और अपराधी कौन हैं, किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। हमारी सरकार अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। हम कानून व्यवस्था को ठीक रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बता दें कि लखनऊ के रियल स्टेट कारोबारी संदीप सिंह की गोली मार कर हत्या कलर दी गई। इस मामले में दिनेश यादव, समाजवादी पार्टी (एसपी) की लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। 27 मई को संदीप सिंह की पीजीआई पुलिस थाना क्षेत्र में बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की जांच के लिए पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें तैनात की गईं।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद था। यही विवाद हत्या की वजह बना। इस मामले में पुलिस ने इस मामले में दिनेश यादव और उसके ड्राइवर मुकर्रबीन को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही कई लग्जरी गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है।
हत्या करने वाले शूट अभी भी फरार हैं। बताया जा रहा है कि हत्या करने के लिए दो शूटर्स को 5 लाख रुपए दिए गए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deputy CM big statement on Sandeep Singh murder case, says criminals will not be spared
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sandeep singh murder, sandeep singh murder case, deputy chief minister brajesh pathak, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved