• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोविंद की विजय अंत्योदय की जीत : केशव मौर्य

depty cm keshav prasad maurya happy for ramnath kovind - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के 14वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी ने विजय उत्सव मनाया। वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कोविंद की विजय अंत्योदय की जीत है, दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों की जीत है। मौर्य ने कहा, "आज का दिन ऐतिहासिक दिन है, प्रदेश की जनता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है। कोविंद की विजय अंत्योदय की जीत है, दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों की जीत है। अंतिम पायदान से कार्य शुरू करने वाला एक सामान्य कार्यकर्ता आज शीर्ष पायदान पर पहुंच चुका है।"

मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताया कि उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ता को राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद का उम्मीदवार बनाया। इसके लिए प्रदेश की 22 करोड़ व देश की सवा सौ करोड़ जनता की तरफ से उनको धन्यवाद देता हूं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "राजग द्वारा रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित करने पर प्रदेश के जातिवादी दलों ने केवल विरोध के लिए विरोध किया, लेकिन आज के परिणाम ने उन सभी दलों को आइना दिखा दिया। देश में अब सबका साथ-सबका विकास की राजनीति ही चलेगी।"

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-depty cm keshav prasad maurya happy for ramnath kovind
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: depty cm, keshav prasad maurya, happy, ramnath kovind, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved