लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी
लखनऊ एवं राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है
और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर
के बाद आसमान पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, दोपहर तक कोहरे का असर
रहेगा। पूर्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमी उप्र में भी कोहरे का असर बना हुआ
है। दोपहर के बाद धूप निकलने की संभावना है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गुप्ता के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। यह अगले सप्ताह तक बना रहेगा।
मौसम
विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6. 8 डिग्री
सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए
जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का
न्यूनतम तापमान 6. 5 डिग्री, कानपुर का 8 डिग्री, बनारस का 8. 7 डिग्री और
इलाहाबाद का 6. 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएएनएस
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग की सुरक्षा का आदेश दिया, मुस्लिमों के प्रवेश पर लगी रोक हटाई
झारखंड की खदानों से निकाली जाने वाली मिथेन गैस देश भर की रसोइयों में पहुंचेगी, जल्द शुरू होगा उत्पादन
पत्नी से मिलना चाहता था ठग सुकेश चंद्रशेखर, दो बार जेल में भूख हड़ताल पर गया, अधिकारी परेशान
Daily Horoscope