लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार को घना कोहरा छुआ है, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान कोहरे में और इजाफा होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में कोहरे का असर दोपहर बाद तक बना रहेगा। दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है।
मौमस विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक तापमान में और कमी आने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री, कानपुर का 6 डिग्री, इलाहाबाद का 8 डिग्री, झांसी का 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope