अयोध्या/पटना। रामनगरी अयोध्या में रामनवमी की धूम शुरू हो गई है। मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी है। गुरुवार दोपहर 12 बजे से ही भगवान रामलला के मंदिर में राम जन्मोत्सव शुरू हो जाएगा। इसके लिए रामलला के अस्थाई मंदिर को फूलों से सजाया गया है। पूरे राम जन्मभूमि परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इस बार रामनवमी पर लगभग एक लाख श्रद्धालु भगवान राम लला का दर्शन पूजन करने की उम्मीद है। वहीं रामनवमी से पहले बिहार के पटना में 20,000 किलो लड्डू बनाया जा रहा है। दिल्ली में रामनवमी के अवसर पर झंडेवालान मंदिर में काफी की संख्या में भक्तों ने दर्शन किए और पूजा अर्चना की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस बार भगवान रामलला के अस्थाई मंदिर में ये अंतिम जन्मोत्सव है, जिसकी धूम पूरी अयोध्या में दिखाई दे रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पूरी तैयारी की है। इस बार पूरे 9 दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए हैं। रामलला के भोग के लिए 4 तरीके के पंजीरी बनाई गई है। साथ ही फल होंगे, मिष्ठान होंगे इन सभी प्रसादों से रामलला को भोग लगाया जाएगा।
भगवान को जो भोग लगाया जाएगा, वहीं भोग राम भक्तों को भी प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। इस बार भगवान श्रीराम के जन्म उत्सव पर पर्यटन विभाग ने भी राम भक्तों को बड़ी सौगात दी है। अब राम भक्त हवाई यात्रा से पूरी अयोध्या का भ्रमण कर सकेंगे।
राहुल गांधी ने कहा -MP में दोहराएंगे कर्नाटक, 150 सीट जीतेंगे,शिवराज बोले -मप्र में BJP 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी
दिल्ली हाईकोर्ट ने यासिन मलिक को नोटिस भेजा, NIA ने उसकी तुलना ओसामा से की
दिल्ली: नाबालिग को चाकू से गोदकर मारनेवाला बॉयफ्रेंड बुलंदशहर से गिरफ्तार
Daily Horoscope