लखनऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का कहना है कि उत्तर प्रदेश में पिछले दो महीनों में अपराधों और अत्याचारों की आंधी जैसी आ गई है। समूचा प्रदेश जल रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधों और अत्याचारों की बाढ़ से अपना पल्ला झाड़कर विपक्ष पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पार्टी ने अपराधों के खिलाफ 19 मई को व्यापारिक संगठनों द्वारा किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने का ऐलान किया।
भाकपा के राज्य सचिव डॉ. गिरीश ने कहा, "उत्तर प्रदेश जल रहा है और मुख्यमंत्री अपराधों और अत्याचारों की बाढ़ से अपना पल्ला झाड़ कर विपक्ष पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। यह मुख्यमंत्री के पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है।"
उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद सारे शातिर अपराधी और गुंडे-मवालियों को भाजपा में भर्ती कर लिया गया है और वे दिन में भगवा दुपट्टा ओढ़कर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों पर रौब गांठते हैं और दिन छिपते ही जघन्य वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope