• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर माकपा करेगी देशव्यापी प्रदर्शन

CPI (M) will conduct nationwide Protest on inflation of petrol-diesel - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि का तीव्र विरोध करते हुए 8 मई को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है और मांग की है कि सरकार इस वृद्धि को तुरंत वापस ले। माकपा राज्य मंत्रिपरिषद ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि आम आदमी की कमर तोड़ने वाली है। यह अब तक की सर्वाधिक वृद्धि है। सरकार को पेट्रोल-डीजल पर लिए जाने वाले टैक्स में कटौती कर फौरन आम जनता को राहत देनी चाहिए। पार्टी के राज्य महासचिव हीरालाल यादव ने आईपीएन से बातचीत में कहा कि पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि दूसरी चीजों में भी महंगाई बढ़ाएगी और किसान जो पहले से ही संकट झेल रहे हैं, बेमौत मारे जाएंगे। सरकार का यह दोहरा चरित्र है कि एक तरफ तो कारपोरेट को भारी छूट और लूट करने का मौका दिया जा रहा है, दूसरी तरफ मूल्यवृद्धि द्वारा आम जनता की कमर तोड़ी जा रही है।
यादव ने कहा कि उप्र राज्य मंत्रिपरिषद ने फैसला लिया है कि पार्टी की सभी इकाइयों द्वारा 8 मई को विरोध प्रदर्शन किया जाए।
उन्होंने कहा, "जनवादी और जन पक्षधर ताकतों से हम अपील करते हंै कि वे मूल्यवृद्धि के विरोध की कार्रवाइयों में शामिल हों।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CPI (M) will conduct nationwide Protest on inflation of petrol-diesel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cpi m, nationwide protest, inflation of petrol-diesel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved