• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कोरोनावायरस : योगी की फटकार बाद गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने मांगी 3 महीने की छुट्टी!

गौतमबुद्ध नगर। कोरोनावायरस के खतरे को रोकने के लिए यहां हुई समीक्षा बैठक में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के डीएम बी.एन. सिंह को फटकार लगाई तो वह आहत हो उठे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से कहा कि वह 18-18 घंटे काम कर रहे हैं, लेकिन अब वह यहां डीएम नहीं रहना चाहते। बैठक खत्म होने के बाद बी.एन. सिंह का एक कथित पत्र वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने तीन महीने की छुट्टी का आवेदन कर रखा है। मुख्य सचिव को संबोधित इस पत्र में डीएम बी.एन. सिंह ने लिखा है, "व्यक्तिगत कारणों से मैं गौतमबुद्धनगर(नोएडा) का डीएम नहीं रहना चाहता। अत: दायित्वों से मुक्त करते हुए तीन महीने का उपार्जित अवकाश देने का कष्ट करें। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक शिथिलता न हो, इसके लिए जिलाधिकारी के पद पर किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति का कष्ट करें।" हालांकि अभी डीएम की तरफ से इस पत्र की पुष्टि नहीं की गई है। सीयूजी नंबर न उठने पर आईएएनएस ने उनके दफ्तर फोन किया तो स्टाफ ने पत्र के बारे में सिंह के स्तर से ही पुष्टि हो पाने की बात कही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की बैठक के दौरान डीएम बीए.न. सिंह को सूबे में सबसे ज्यादा नोएडा में कोरोना के मामले सामने आने के लिए फटकार लगाई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Coronavirus: After Yogi rebuke, DM of Gautam Budh Nagar asked for 3 months leave!
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कोरोनावायरस, chief minister yogi adityanath, threats of coronavirus, dm bn singh, sought 3 months leave, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved