• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोरोनावायरस :उप्र सरकार ने 27.15 लाख श्रमिकों के खातों में भेजे 611 करोड़ रुपये

Coronavirus  UP government sends Rs 611 crore to the accounts of 27.5 million workers - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । कोरोना वायरस के मद्देनजर देशभर में 14 अप्रैल तक घोषित लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को राज्य के 27. 15 लाख श्रमिकों के बैंक खातों में सीधे 611 करोड़ रुपये भेज दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर मनरेगा योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 27. 15 लाख श्रमिकों के बैंक खाते में सीधे 611 करोड़ रुपये भेज दिए। इसके साथ ही योगी ने बहराइच, वाराणसी, सोनभद्र और देवरिया के चार श्रमिकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की और उन्हें योजना की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा, "जब पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना से आतंकित हैं, उस वक्त ग्राम्य विकास विभाग और भारतीय स्टेट बैंक ने मिलकर एक साथ प्रदेश के 27 लाख 15 हजार से अधिक मनरेगा मजदूरों के खातों में 611 करोड़ रुपये की राशि भेजी है।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि देश को कोरोना महामारी से बचाने और देश के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षित भविष्य के लिए लॉकडाउन की कार्रवाई के साथ ही एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लॉकडाउन के कारण पलायन कर रहे मजदूरों की स्थिति को देखकर सहज अनुमान लगा सकते हैं कि इस धनराशि का मजदूरों के लिए क्या महत्व है।
योगी ने कहा, "भारत सरकार उन्हें प्रतिमाह तीन महीने तक एक किलो दाल व उज्‍जवला योजना के अंतर्गत रसोई गैस के सिलेंडर सभी परिवारों को तीन माह तक नि:शुल्क उपलब्ध करवाने की भी कार्रवाई कर रही है। प्रदेश सरकार ने भी 80 लाख से अधिक मनरेगा श्रमिकों के लिए नि:शुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था की है।"
उन्होंने कहा कि 80 करोड़ गरीबों को पूरे देश में इन योजनाओं से लाभान्वित करने की दिशा में आज का यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनधन योजना में जिन महिला लाभार्थियों के खाते हैं, उन सभी को 500 रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त धनराशि मिलेगी। इसके अलावा वृद्घावस्था, निराश्रित महिला व दिव्यांगजन पेंशन में भारत सरकार एक हजार रुपये प्रतिमाह उन्हें तीन माह तक उपलब्ध कराएगी।
योगी ने कहा, "विगत तीन वर्षो के दौरान उत्तर प्रदेश ने मनरेगा में मानव दिवस के सृजन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 2016-17 में कुल 15 करोड़ 69 लाख मानव दिवस सृजित किए गए थे, जबकि 2019-20 में 24 करोड़ 32 लाख मानव दिवस मनरेगा के अंतर्गत रोजगार सृजन के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Coronavirus UP government sends Rs 611 crore to the accounts of 27.5 million workers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: coronavirus up government sends rs 611 crore to the accounts of 275 million workers, coronavirus crisis, coronavirus updates up, coranvirus news up, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved