लखनऊ । लखनऊ के वीआईपी इलाके में पुलिस कांस्टेबल ने एक युवक की गोली मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। मरने वाला युवक एपल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी है। मृतक की पत्नी ने इसे हादसा नहीं हत्या बताया है। कांस्टेबल को इस आरोप में गिरफ्तार किया है। गोमतीनगर की घटना पर दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो गया है। इस मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह एक
मुठभेड नहीं है। इस घटना की जांच की जाएगी। यदि आवश्यक हो तो हम घटना की
जांच सीबीआई से कराएंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बताया जा रहा है कि विवेक आईफोन की लॉन्चिंग करके लौट रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया तो बात बढ़ गई और कांस्टेबल प्रशांत चौधरी ने विवेक पर गोली चला दी। एसएसपी लखनऊ के मुताबिक आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि गोमतीनगर थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
वे बताते हैं कि शिकायतकर्ता सना खान ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने दोस्त विवेक तिवारी के साथ घर जा रही थीं। सीएमएस गोमतीनगर विस्तार के पास ही उनकी गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान दो पुलिसकर्मी आए। इन्होंने बचकर निकलने की कोशिश की। सना का आरोप है कि कांस्टेबल ने विवेक के गले में गोली मारी गई। सना की शिकायत पर ही हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
यूपी के एडीजी (कानून व्यवस्था)आनंद कुमार ने कहा है कि यह एक दुखद घटना है। दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में कानून का उल्लंघन किया गया है। गोलीबारी करनी ही थी तो कार के टायर पर करनी थी। ऐसा करने का पुलिसकर्मी के पास अधिकार नहीं था। यह हमारे लिए एक शर्मनाक घटना है।
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
मंडी में रोड शो के दौरान सुप्रिया श्रीनेत के 'विवादित पोस्ट' पर बरसीं कंगना रनौत
Daily Horoscope