• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेसी मानसिक दीवालियेपन के हुए शिकार- डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Congressman mental bankruptcy victim- Dr. Mahendra nath pandey - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया। पाण्डेय ने मणिशंकर अय्यर के बयान की भत्र्सना करते हुए कहा कि कांग्रेस हिमाचल और गुजरात में बुरी तरह पराजय के स्पष्ट संकेत महसूस कर चुकी है। हार नजदीक देख हताशा में कांगेस के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड गया है। कांग्रेसी नेता मानसिक दिवालियेपन का शिकार हो गए है। ऐसे में कांग्रेसी नेताओं को मानसिक रूग्णालय में ईलाज की सख्त जरूरत है।

पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के गौरव है। सम्प्रभु राष्ट्र के प्रमुख के प्रति दुश्मन देश देश भी ऐसी भाषा का प्रयोग नही करते है। प्रधानमंत्री के प्रति ऐसी अशोभनीय टिप्पणी भारत और सम्पूर्ण भारतवासियों का अपमान है। बौखलाई कांग्रेस की इस भाषा का माकूल जवाब गुजरात की जनता चुनावों में देगी। चुनावों में भाषा की न्यूनता पर चिंता जताते हुए डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भाषाई मर्यादा और संयम का पालन हमेशा होना चाहिए।

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को अपने वरिष्ठ नेता के इस आपत्तिजनक बयान पर देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी हताशा में इस तरह की भाषा का प्रयोग पहले भी कर चुके है। प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति इसी तरह की अशोभनीय टिप्पणी की थी जिसका जवाब जनता ने कांग्रेस को चुनावों में बुरी तरह पराजित करके दिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congressman mental bankruptcy victim- Dr. Mahendra nath pandey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatiya janata party state president dr mahendra nath pandey, up news, up hindi news, up bjp, up bjp news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved