• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

यूपी में महिला अपराधों को हथियार बनाकर मैदान में उतरेगी कांग्रेस

लखनऊ। मिशन-2022 की तैयारी कर रही कांग्रेस उत्तर प्रदेश में महिला अपराधों को बड़ा हथियार बनाकर मैदान में उतरना चाह रही है। इसी रणनीति को कारगर बनाने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी नई टीम को तैयारी करने के लिए कहा है।

सहारनपुर, उन्नाव, मैनपुरी में तो प्रियंका ने खुद कमान संभाली थी। इसके बाद से वह अपनी नई टीम को इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने का सबक देकर गई हैं। भले ही अभी राज्य विधानसभा के चुनाव में ढाई साल का वक्त बाकी हो, लेकिन वहां सियासी गर्मी अभी से बढ़ने लगी है।

कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने कहा कि आने वाले समय में हमारी पार्टी महिला अपराध और दुष्कर्म पीड़िताओं के मुद्दे पर जिले-जिले में प्रदर्शन करेगी। उनके मुद्दे बाकायदा सोशल मीडिया पर भी उठाए जाएंगे। इसके बाद राजधानी में एक बड़ा आंदोलन करने की तैयारी है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress will enter the field of crimes against women in UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, crimes against women, up, congress general secretary priyanka gandhi vadra, priyanka gandhi vadra, प्रियंका गांधी वाड्रा, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved