लखनऊ । उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बदलाव के साथ सामाजिक समीकरण को साधने का दांव चला है। आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष और देवेंद्र निषाद तथा आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने ब्राह्मण, महिला, मुस्लिम, ओबीसी और दलित प्रतिनिधित्व को एक साथ साधने की कोशिश की है।
कांग्रेस की नई टीम को समाजवादी पार्टी के पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण के समानांतर अपना व्यापक सामाजिक आधार तैयार करने और गठबंधन की राजनीति में अपनी स्थिति मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस के इस संगठनात्मक बदलाव में सबसे बड़ा संदेश आराधना मिश्रा 'मोना' की प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति से गया है। प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से तीन बार की विधायक मोना वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। वह 2019 से उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता थीं। अब उन्हें प्रदेश संगठन की कमान सौंपकर पार्टी ने एक ब्राह्मण और महिला चेहरे को राज्य स्तर पर आगे किया है।
आराधना मिश्रा मोना की नियुक्ति के साथ कांग्रेस ने करीब डेढ़ दशक बाद प्रदेश संगठन की कमान किसी महिला को सौंपी है। इससे पहले रीता बहुगुणा जोशी 2007 से 2012 तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रही थीं। राजनीतिक रूप से मोना की नियुक्ति का एक और पहलू समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस के रिश्तों से जुड़ा है। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों दल गठबंधन की राजनीति के रास्ते पर हैं, लेकिन सीट बंटवारे और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर आने वाले समय में बातचीत महत्वपूर्ण होगी। ऐसे में कांग्रेस ने प्रदेश संगठन की कमान ऐसे चेहरे को दी है, जिसकी सपा नेतृत्व के साथ राजनीतिक संवाद की गुंजाइश को लेकर चर्चा होती रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हालिया राजनीतिक विश्लेषणों में भी आराधना मिश्रा मोना की नियुक्ति को सपा के साथ समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया गया है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी पीडीए को अपनी चुनावी राजनीति के प्रमुख सामाजिक आधार के रूप में पेश करती रही है। कांग्रेस की नई टीम में भी इन वर्गों का प्रतिनिधित्व है, लेकिन पार्टी ने इसके साथ ब्राह्मण और महिला नेतृत्व को प्रदेश संगठन के शीर्ष पर रखकर अपने लिए एक अलग सामाजिक विस्तार का संकेत दिया है। इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाना भी इसी रणनीति की दूसरी महत्वपूर्ण कड़ी है।
सहारनपुर से सांसद मसूद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रमुख मुस्लिम चेहरों में शामिल हैं। उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक और सामाजिक पहुंच मजबूत करने का संदेश दिया है। इसके साथ देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे संगठन के शीर्ष स्तर पर ओबीसी और दलित प्रतिनिधित्व भी सामने आया है। वहीं राजेंद्र पाल गौतम को पहले ही उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव बनाया जा चुका है। इस तरह कांग्रेस की नई संगठनात्मक संरचना में अलग-अलग सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश स्पष्ट दिखाई देती है।
राजनीतिक जानकार कहते हैं कि कांग्रेस के लिए ब्राह्मण समुदाय का महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह कभी पार्टी के पारंपरिक सामाजिक आधार का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने इस वर्ग को संगठन के शीर्ष स्तर पर राजनीतिक प्रतिनिधित्व का संदेश दिया है। साथ ही महिला नेतृत्व को आगे करने से आधी आबादी तक पहुंच बढ़ाने की कोशिश भी दिखाई देती है। मोना के राजनीतिक परिवार और प्रतापगढ़ क्षेत्र में प्रमोद तिवारी की लंबे समय से रही मौजूदगी भी इस नियुक्ति को अलग महत्व देती है। प्रमोद तिवारी रामपुर खास से नौ बार विधायक रह चुके हैं और इस क्षेत्र में उनका लंबा राजनीतिक आधार रहा है। आराधना मिश्रा मोना ने भी इसी सीट से लगातार तीन चुनाव जीते हैं।
वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक वीरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, कांग्रेस की नई टीम को केवल संगठनात्मक बदलाव के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक समाजवादी पार्टी पीडीए के जरिए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को जोड़ने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस अब अपने सामाजिक आधार का दायरा बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उनके अनुसार, कांग्रेस की कोशिश एक तरफ सपा के साथ विपक्षी गठबंधन में अपनी भूमिका बनाए रखने की है, वहीं दूसरी तरफ अपना स्वतंत्र सामाजिक और राजनीतिक आधार तैयार करने की भी है। आराधना मिश्रा के जरिए ब्राह्मण और महिला प्रतिनिधित्व को सामने लाया गया है, जबकि इमरान मसूद के जरिए मुस्लिम समाज और देवेंद्र निषाद तथा आलोक प्रसाद के जरिए ओबीसी और दलित प्रतिनिधित्व को संगठन में जगह दी गई है।
उनका कहना है कि 2027 के चुनाव में कांग्रेस और सपा के बीच तालमेल केवल सीटों के बंटवारे तक सीमित नहीं रहेगा। दोनों दलों के सामाजिक आधार और संगठनात्मक ताकत का भी महत्व होगा। ऐसे में कांग्रेस की नई टीम को इसी व्यापक रणनीति के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। वीरेंद्र रावत ने कहा कि आराधना मिश्रा मोना की नियुक्ति के साथ कांग्रेस ने लंबे अंतराल के बाद महिला को प्रदेश संगठन की कमान दी है। वहीं, इमरान मसूद की जिम्मेदारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को सक्रिय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। कांग्रेस ने अलग-अलग सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व देकर एक व्यापक सामाजिक गठजोड़ तैयार करने की कोशिश की है।
वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक प्रसून पाण्डेय के मुताबिक, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव गठबंधन के साथ लड़ने की बात कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के भीतर से समय-समय पर सपा को लेकर अलग-अलग स्वर सामने आते रहे हैं। ऐसे में मोना को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को संगठनात्मक बदलाव के साथ गठबंधन के स्तर पर भी महत्वपूर्ण माना जा सकता है। प्रसून पाण्डेय के मुताबिक, प्रमोद तिवारी के सपा नेतृत्व के साथ बेहतर राजनीतिक रिश्ते रहे हैं। ऐसे में मोना की नियुक्ति से कांग्रेस को सीट बंटवारे और गठबंधन संबंधी बातचीत में संवाद बनाए रखने में मदद मिल सकती है। हालांकि, दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे का अंतिम स्वरूप अभी तय होना बाकी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सामने असली चुनौती संगठन में किए गए सामाजिक संतुलन को जमीन पर राजनीतिक समर्थन में बदलने की है। इसके लिए केवल बड़े पदों पर अलग-अलग सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व देना पर्याप्त नहीं होगा। पार्टी को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करना होगा, स्थानीय नेताओं को सक्रिय करना होगा और नए सामाजिक समूहों के साथ अपने पारंपरिक मतदाताओं को जोड़ना होगा।
कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने संगठनात्मक बदलाव का स्वागत करते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए शानदार निर्णय है। उनके मुताबिक, आराधना मिश्रा 'मोना' अनुभवी नेता हैं और सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने कहा कि महिला होने के नाते वह आधी आबादी से जुड़े मुद्दों को बेहतर ढंग से समझती हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश संगठन को नई गति मिलेगी। अवस्थी ने कहा कि नई टीम के साथ कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को और तेज करेगी और पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगी।
--आईएएनएस
राशिफल 11 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल
साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक
धीरज कुमार की फिल्म आज का महिषासुर से मेरा एक्टिंग डेब्यू मेरे लिए बेहद खास है, बोले टेरेंस लुईस
मां को याद कर भावुक हुए सोनू सूद, 19वीं पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
रणबीर कपूर की 'रामायण' में जटायु के रूप में दिखेंगे अनुपम खेर, मेकर्स ने जारी किया पहला पोस्टर
नवरात्रि दूसरा दिन आज: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र और भोग
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
सोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुना
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद देवराहा बाबा पर बनेगी फिल्म ‘मचान बाबा’
मद्रास हाई कोर्ट ने रजनीकांत की 'जेलर 2' की गैरकानूनी रिलीज पर रोक लगाई
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
13 अक्टूबर का पंचांग: मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा करना विशेष फलदायी, सुबह 11:49 से दोपहर 12:36 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
अक्षय कुमार, अजय देवगन से रणवीर सिंह तक, गणेश आचार्य की फिल्म के समर्थन में उतरा बॉलीवुड
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
NPCI का बड़ा ऐलान, दीपावली के बाद लागू होगा UPI MDR;तारीख अभी तय नहीं
मेरठ - सौरभ राजपूत नीला ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला— अदालत ने आरोपी मुस्कान और साहिल को सुनाई मौत की सजा

केंद्र ने रेलवे कर्मचारियों के लिए किया दीपावली बोनस का ऐलान - 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक होंगे खर्च

खड़गे बोले- 'पहले वोट चोरी और फिर विरोध करने के अधिकार की चोरी, भाजपाई तानाशाही का प्रमाण'
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, कहा-पता नहीं हम्मा-हम्मा कैसे कर लिया
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, 'लास्ट मैन इन टावर' के निर्देशक बेन रेखी
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने रॉयल ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित किया अपना पारंपरिक शाही लुक
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
100 किलो वजन, लॉ की पढ़ाई और थिएटर का एक कोर्स... सारा अली खान ने शो में सुनाया एक्ट्रेस बनने का सफर
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
रोजाना 5 मिनट करें सेतुबंधासन, दूर होगी कब्ज की समस्या और मजबूत होगी रीढ़ की हड्डी
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 14/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope