• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस दान करती है और भाजपा भगवान राम के नाम पर चढ़ावा चोरी करती है : अजय राय

Congress donates and BJP steals offerings in the name of Lord Ram: Ajay Rai - Lucknow News in Hindi

खास खबर। लखनऊ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में जांच कर रही एसआईटी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब मामले में एफआईआर नहीं हुई तो जांच किसकी होगी। यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने कहा कि भाजपा वाले पहले भगवान राम के नाम पर चंदा चोरी करते थे, अब अयोध्या में जमीन चोरी कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी दान करती है, इनकी तरह चढ़ावा चोरी नहीं करती है। भाजपा तो सिर्फ चंदा चोरी करती है।
उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हमारे जाने के बाद मंदिर पहुंचे। वह भले ही कार्रवाई और जांच की बात कर रहे हैं। लेकिन, एसआईटी कैसे कार्रवाई करेगी, जब एफआईआर ही दर्ज नहीं हुई है, तो असल में जांच किस बात की हो रही है? इससे साफ पता चलता है कि लोगों में कन्फ्यूजन पैदा करने और उन्हें गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
एसआईटी में अधिकारी विजय विश्वास पंत भी शामिल हैं, जो प्रयागराज में कमिश्नर थे, जब वहां भगदड़ मची थी। क्या सरकार ने विजय विश्वास पंत के खिलाफ कोई कार्रवाई की? जिस अधिकारी के खिलाफ जांच चल रही है, उसी को अब एसआईटी में शामिल कर लिया गया है। इससे साबित होता है कि एसआईटी सिर्फ कुछ लोगों को क्लीन चिट देने के लिए बनाई गई है। यह क्लीन चिट देने के अलावा कुछ नहीं करेगी।
नीट री-एग्जाम को लेकर अजय राय ने कहा कि यह क्या चल रहा है। आप सोच सकते हैं कि भुवनेश्वर की एक लड़की को देहरादून भेजा जा रहा है और नागपुर के एक छात्र को अबू धाबी भेजा जा रहा है। यह सरकार का सिस्टम है। परीक्षा आयोजित की जा रही है, और इसके लिए ऐसी पुख्ता व्यवस्था की गई है कि सेना की मदद ली जा रही है। इससे पता चलता है कि सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और देश के युवाओं के साथ पूरी तरह से धोखा कर रही है।
अजय राय ने लखनऊ में भी नीट री-एग्जाम को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने देश के शिक्षा तंत्र और भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार पर प्रहार किया। अजय राय ने कहा कि वर्ष 2018 से लेकर 2026 तक लगातार नीट और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की भयावह त्रासदी के बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं दिया है, जिसकी कांग्रेस पार्टी पुरजोर मांग करती है। हाल ही में हुए नीट पेपर लीक से उपजे मानसिक तनाव के कारण देश के अलग-अलग राज्यों से 12 होनहार छात्रों ने जान गंवा दी है।
अजय राय ने बताया कि देश के पांच प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अभिभावकों का 3.5 लाख करोड़ रुपए खर्च होता है, जो देश के पांच प्रमुख मंत्रालयों के कुल बजट के बराबर है। इसके बावजूद देश का वर्तमान शिक्षा तंत्र एक 'रिजेक्शन सिस्टम' बन चुका है, जो एक हजार में से सिर्फ 12 छात्रों को नौकरी दे पाता है। देश के छात्रों और अभिभावकों की इसी पीड़ा को संसद से सड़क तक उठाने के लिए राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' अभियान की शुरुआत की है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress donates and BJP steals offerings in the name of Lord Ram: Ajay Rai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: special news, lucknow, up congress president ajay rai statement, ayodhya shri ram temple offering theft probe, sit investigation fir filing controversy, political accountability religious trust security dispute, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved