नई दिल्ली/लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सोमवार को राज्य में अपनी सभी जिला समितियों को भंग कर दिया। आईएएनएस ने 20 जून को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी जिला समितियों को भंग करने पर विचार कर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा चुनावों में पार्टी सिर्फ रायबरेली की सीट पर जीत हासिल कर सकी। इसका प्रतिनिधित्व संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी करती हैं। राज्य में लोकसभा की 80 सीटें हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी की सीट पर केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता स्मृति ईरानी से 55,000 वोटों से हार गए थे। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा कि यह कार्रवाई महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा दिए गए प्रस्तावों के आधार पर की गई, जो क्रमश: पार्टी के पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं।
अमेरिकी टैरिफ से अरब देशों के गैर-तेल निर्यात को खतरा : संयुक्त राष्ट्र एजेंसी
निशिकांत दुबे ने पूर्व चुनाव आयुक्त पर लगाए आरोप, कहा- झारखंड में घुसपैठियों को आपके कार्यकाल में वोटर बनाया गया
इस बार विदेश की धरती पर भारत का अपमान नहीं, सम्मान हो, राहुल गांधी इसका ध्यान रखें : भाजपा
Daily Horoscope