लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को रामनवमी और विजयादशमी पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमें भगवान राम के सिद्धान्तों पर चलने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देता विजयादशमी का पर्व सदमार्ग पर चलने और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें अंहकार, अन्याय और अवगुणों से दूर रहकर मानवकल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।
सेलम में मोदी का दिखा अनोखा अंदाज, 11 शक्ति अम्माओं का मंच पर किया सम्मान
हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार: डॉ. कमल गुप्ता,सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली
उपेंद्र कुशवाहा से मिले विनोद तावड़े, लोकसभा की एक सीट के साथ ही एक MLC सीट भी मिलेगी
Daily Horoscope