• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

काफी वर्षों बाद गांव में आकर मतदान करना, बहुत अच्छा लगा, प्रेरणादायक रहा : एके शर्मा

Coming to the village and voting after many years, felt very good, it was inspiring: AK Sharma - Lucknow News in Hindi

मऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने काफी लंबे वर्षों के बाद अपने गांव काझीखुर्द आकर गांववालों, परिवारजनों तथा शुभचिंतकों के साथ मिलकर गांव में स्थित 195-मतदान केंद्र में जाकर मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि गांव में आकर मतदान करना बहुत अच्छा लगा और प्रेरणादायक भी रहा। उन्होंने कहा कि नौकरी के दौरान गांव से बाहर गुजरात, दिल्ली में रहने का मौका मिला और वहीं पर मतदान भी किया गया। अब उत्तर प्रदेश में रहने से गांव में आकर अपनों के बीच रहकर फिर से एक बार मतदान किया। उन्होंने गांव के सभी बुजुर्ग, माताएं, बहनो, युवाओ से निवेदन किया कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर उल्लास के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने सातवें चरण के सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की। उन्होंने कहाकि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है। साथ ही भारत की प्रगति के लिए जरूरी भी है। देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए व नारी के सम्मान की रक्षा के लिए मतदान करना आवश्यक है। सभी के संपत्ति की हिफ़ाज़त के लिए, किसानों की संबृद्धि के लिए तथा नौजवानों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपके द्वारा मतदान किया जाना चाहिए। साथ ही ग़रीबों की तरक़्क़ी के लिए, सबकी ख़ुशहाली के लिए और अपने हर सपने की सिद्धि के लिए लोकतंत्र के इस महापर्व पर आप सब की भागीदारी हो, यह जरूरी है।
मंत्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने मिलकर बहुत से विकास कार्य कराए हैं और आगे भी लोकहित जुड़े विकास कार्यों को कराया जाएगा। कहा कि जब भी एक स्थाई व मजबूत सरकार बनती है तो विकास कार्यों को गति मिलती है। मतदान केंद्र के बाहर रसूलपुर गांव के ग्रामीणों द्वारा रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार करने की जानकारी मिलने पर उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। कहा कि मतदान का बहिष्कार किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, केंद्र सरकार व रेल मंत्रालय से बात कर इस समस्या का समाधान आगे कराया जाएगा। इस बात का उन्होंने आश्वासन भी दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Coming to the village and voting after many years, felt very good, it was inspiring: AK Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mau, uttar pradesh, urban development and energy minister, ak sharma, kazikhurd village, polling booth, ghosi lok sabha seat, voting, village visit, family members, well-wishers, inspiring experience, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved