लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार को शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया, जिसके चलते राज्य की राजधानी और कुछ अन्य स्थानों पर मजबूरन स्कूलों को बंद करना पड़ा। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को हुई बारिश के चलते ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक शीतलहर जारी रह सकती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चार दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं और दो अन्य रद्द कर दी गईं। शहरों और कस्बों के अधिकांश राजमार्गों और बाहरी इलाकों में घना कोहरा छाने की खबर मिली है।
पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
राज्य के मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण अचानक ठंड बढ़ी है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope