• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'अखिलेश के घर में भी चुनाव लड़कर जीत जाएंगे सीएम योगी', ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तंज

CM Yogi will win even if he contests the election in Akhileshs home, OP Rajbhar taunts SP chief - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजनीति में अयोध्या और धार्मिक आस्था को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनसे अयोध्या में रामलला के दर्शन नहीं करने को लेकर सवाल उठाए। आईएएनएस से बातचीत करते हुए ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर तंज कसा। आईएएनएस से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव के बलिया और देवरिया के दौरे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव अयोध्या के लिए क्यों कह रहे हैं, वे खुद ही गोरखपुर जाकर चुनाव लड़ लें। योगी आदित्यनाथ उनके घर में चुनाव लड़कर जीत जाएंगे। अखिलेश यादव का सरकार बनाने का सपना, सपना ही रह जाएगा।" अखिलेश यादव की ओर से श्रीराम के दर्शन को लेकर दिए गए बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "प्रदेश की जनता सब जानती है कि मुजफ्फरनगर दंगे के वक्त लोग आपस में कट-मर रहे थे और ये सैफई में नाच देख रहे थे। इनके लोगों ने पूरे प्रदेश में 1,000 दंगे कराए। इनकी सरकार में पूरा प्रदेश दंगों की चपेट में हो गया था। गुंडे-माफिया अराजकता का माहौल पैदा किए हुए थे। आम आदमी और महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं।"
अखिलेश यादव की ओर से अयोध्या के विकास वाले बयान पर ओपी राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव दर्शन करने क्यों नहीं गए? अखिलेश यादव प्रसाद लेते हुए चिंता में दिख रहे हैं कि खाएं कि न खाएं। जब वे मौलाना के यहां जाते हैं तो हंसी-खुशी से नान और रोटी लेते हैं।"
योगी कैबिनेट की बैठक पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "यह रूटीन का कार्यक्रम है, हर मंगलवार को कैबिनेट बैठक होती है। व्यस्तता की वजह से एक-दो दिन आगे-पीछे हो जाता है। जो भी प्रस्ताव आए हैं, सभी पास किए जाएंगे। सरकार की स्पष्ट मंशा है कि आगामी त्योहार को देखते हुए लोगों को आसानी से एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाए।"
ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव को एक बात समझ लेनी चाहिए कि पिछड़ों के 27 प्रतिशत आरक्षण में नाई, विश्वकर्मा, प्रजापति, पाल, निषाद, केवट, मल्लाह, राजभर, और चौहान का अधिकार तो वे खुद लूटे हैं। पांच वर्ष सरकार में रहकर अपनी जाति को आगे बढ़ाया। योगी आदित्यनाथ की सरकार में योग्यता के आधार पर 10 लाख नौकरी दी गई।"
वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजभर ने अखिलेश को संबोधित करते हुए लिखा, "अखिलेश जी, हो आए अयोध्या? दर्शन करने नहीं गए ना? जाते भी कैसे, दाढ़ी-टोपी रूठ जो जाती।" उन्होंने अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाए जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अखिलेश को यह भी बताना चाहिए कि अयोध्या की सड़कों पर पहुंचने पर क्या उन्हें कारसेवकों की चीखें याद नहीं आईं। उन्होंने इस घटना के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए अखिलेश से पश्चाताप करने की अपील की।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Yogi will win even if he contests the election in Akhileshs home, OP Rajbhar taunts SP chief
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: op rajbhar, cm yogi, akhilesh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved