• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिहार में भाजपा रैली को संबोधित करेंगे सीएम योगी

लखनऊ। केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के मौके पर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार के कई स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनसभा करेगी। इस जनसभा को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी बिहार जाएंगे।

भाजपा के एक नेता ने शुक्रवार को बताया कि केंद्र सरकार अगले सप्ताह तीन साल का कार्यकाल पूरा करेगी। इसी के मद्देनजर देशभर में भाजपा नेताओं के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। इसी के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिहार जाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के जल्द ही बिहार जाने की पुष्टि की है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अभी इन नेताओं के कार्यक्रम तय नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Yogi will address BJP rally in Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm yogi, will address, bjp rally, bihar, three year, modi government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved