• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम योगी का जिलाधिकारियों को निर्देश, घुसपैठियों को चिह्नित करें, बनाए जाएं अस्थायी डिटेंशन सेंटर

CM Yogi directs District Magistrates to identify infiltrators and establish temporary detention centers - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को अवैध घुसपैठ पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समरसता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिला प्रशासन अपने क्षेत्र में रहने वाले अवैध घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित करे और नियमानुसार कार्रवाई शुरू करे। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि घुसपैठियों को रखने के लिए प्रत्येक जनपद में अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाए जाएं। इन केंद्रों में विदेशी नागरिकता के अवैध व्यक्तियों को रखा जाएगा और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने तक वहीं आवास सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिटेंशन सेंटर में रखे गए अवैध घुसपैठियों को तय प्रक्रिया के तहत उनके मूल देश भेजा जाएगा।
बता दें कि घुसपैठियों को हटाने के लिए पहले से भी आवाज उठती रही है। एक बार सरोजनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह भी केंद्रीय कानून मंत्री को पत्र भी लिख चुके हैं। कुछ माह पहले उनके द्वारा कानून व न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पत्र लिखकर अवैध घुसपैठियों को देश से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए कानून में सुधार किए जाने की मांग की गई है।
उन्होंने छह बिंदुओं पर सुधार कर नया कानून लागू किए जाने की अपील की है। उन्होंने पत्र में सुधार बिंदु भी दिए हैं, जिनमें विदेशी अधिनियम, 1946 में संशोधन के तहत निर्वासन की स्पष्ट समय-सीमा और प्रक्रिया निर्धारित करने, जिलाधिकारियों को निर्वासन आदेश जारी करने का अधिकार देने, हर राज्य में विशेष ट्रिब्यूनल गठित करने, एनआरसी व एनपीआर को आधार और मोबाइल ट्रैकिंग से जोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने, और सीमा व संवेदनशील राज्यों में नए डिटेंशन सेंटर्स बनाना शामिल है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Yogi directs District Magistrates to identify infiltrators and establish temporary detention centers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, uttar pradesh, chief minister yogi adityanath, illegal infiltration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved