• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फानी को लेकर CM योगी और अखिलेश ने लोगों की सुरक्षा की कामना की

CM Yogi and Akhilesh wished for the protection of people on Fani - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। चक्रवाती तूफान फानी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लोगों की सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि भारत के तटीय क्षेत्रों, खासकर ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर फानी तूफान का खतरा मंडरा रहा है। हमारी सद्भावना और प्रार्थना यहां के नागरिकों के साथ है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे सरकारी निदेर्शो और आज्ञा का अनुपालन करें। मां प्रकृति हम पर कृपालु हों। सुरक्षित रहे।
वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि ओडिशा में चक्रवात तूफान फानी द्वारा तबाही मचाने की चेतावनी दी गई है। हम लोगों भलाई और सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते है। हम वहां पर हर तरह से मदद करने के लिए तैयार हैं। समाजवादी पार्टी राज्य के लोगों और प्रशासन के साथ एकजुटता के साथ खड़ी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा के पुरी समेत कई इलाकों में 200 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है। फानी की वजह से ओडिशा के अनुमानित तौर पर 10,000 गांव और 52 शहर प्रभावित है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Yogi and Akhilesh wished for the protection of people on Fani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttar pradesh chief minister yogi adityanath, samajwadi party chief akhilesh yadav, odisha, andhra pradesh, west bengal, cyclone fani, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved