लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले पीएम मोदी का स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि हम कृतज्ञ हैं कि राज्य को यह कार्यक्रम करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि योग जीवन जीने की एक कला है, जो सबको आपस में जोड़ता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में बारिश के बीच बुधवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे। पीएम मोदी के साथ योगी आदित्यनाथ और यूपी के राज्यपाल राम नाइक भी योग करने पहुंचे। योगी ने कहा कि वेदों सहित सभी प्राचीन ग्रंथों ने योग के महत्व को स्वीकारा है। योग जीने की कला सिखाता है। देशभर में योग दिवस उत्साह से मनाया जा रहा है। हम सभी को पीएम मोदी के प्रति कृतज्ञता दिखानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सुबह योग करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने बारिश की ओर इशारा करते हुए लोगों से कहा कि मौसम की विपरीत परिस्थितियों में भी योग का आनंद है।
लखनऊ में बुधवार सुबह करीब चार बजे से ही बारिश हो रही है। इसके बावजूद लोग बड़ी संख्या रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल पर योग करने पहुंचे।
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope