लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि इस सप्ताह के अंत तक मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा और तापमान में गिरावट आएगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा होगा। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी। इससे दिन में गर्मी बढ़ेगी। पूर्वांचल और बुंदेलखंड में भी तापमान में कमी आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
--आईएएनएस
लालू की 'फिरकी' में फंसी कांग्रेस, कन्हैया, पप्पू, निखिल 'आउट'
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
पीएम मोदी ने बिल गैट्स को दिए अच्छी जीवन शैली के मंत्र,यहां पढ़े
Daily Horoscope