लखनऊ। नागरिकता (संशोधन) कानून के विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी (SP) के विरोध प्रदर्शन में भीड़ के हिंसक होने के मामले में संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क समेत 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संभल के एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि सपा सांसद के अलावा सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खान, नगर पालिका अध्यक्ष के पति हाजी शकील समेत 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिरोज खान को आजम खान का बेहद करीबी माना जाता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अब तक संभल में दर्ज मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उधर संभल के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि गुरुवार को हुए प्रदर्शन में हमारे खिलाफ पुलिस ने बेवजह केस दर्ज किया है। वह बिल्कुल झूठा मामला है। हमारा किसी भी प्रदर्शन से कोई ताल्लुक नहीं है।"
पीएम मोदी के खिलाफ हमले में जनादेश की वैधता को नजरअंदाज कर रहा पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग
नौकरियों के आंकड़े पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट दिखाते हैं
यूपी के मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख
Daily Horoscope