• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सपा में बदलाव की बयार, संविधान बदला, ड्रेस कोड लागू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्ता से बेदखली के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) में बदलाव की बयार तेज हो गई है। पार्टी ने अपने संविधान में संशोधन किया है। पार्टी ने युवा नेताओं के लिए ड्रेस कोड भी लागू कर दिया है। इसके अलावा सपा को बनाने वाले मुलायम सिंह यादव की फोटो तक अब होर्डिंग से गायब होने लगी है। वर्ष 2014 के आम चुनाव एवं 2017 के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद सपा अब नए कलेवर में जनता के बीच जाकर संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद में जुट गई है। संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान को आरंभ कर दिया गया है। यह अभियान इस बार पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है। दो महीने तक चलने वाले इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए पंचायत एवं वार्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

खास बात यह है कि पार्टी में पहले तीन साल की सदस्यता होती थी। लेकिन, अब पार्टी के संविधान में संशोधन कर इसे पांच साल के लिए कर दिया गया है। इसके पीछे तर्क यह है कि पार्टी इन्हीं सदस्यों के सहारे 2019 एवं 2022 के चुनाव लडऩा चाहती है। इस कार्य में वह बार-बार समय बर्बाद नहीं करना चाहती।

सपा में परिर्वतन तो बीते कई माह से चल रहा है। अब इसे और धार देने की कोशिश की जा रही है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को भी पार्टी ने अपनी होर्डिंग से हटा दिया है। इसकी एक नजीर शनिवार के सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर दिखी। यहां पर लगी होर्डिंग में प्रखर समाजवादी राम मनोहर लाहिया, जनेश्वर मिश्र की फोटो थी पर मुलायम सिंह यादव की नहीं। कार्यक्रम में भी वह शामिल नहीं हुए। इससे पूर्व मुलायम के समर्थकों को पार्टी में किनारे कर दिया गया था।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Change in SP, change constitution, dress code
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: samajwadi party, uttar pradesh, sp, change constitution, dress code, sp chief, mulayam singh yadav\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved