• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शताब्दी-राजधानी ट्रेनों में कैटरिंग शुल्क टिकट क्लास पर आधारित : आरटीआई

Catering Fee Ticket Class Based in shatabdi-rajdhani trains: RTI - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। शताब्दी, राजधानी तथा दुरंतो ट्रेनों में टिकट के साथ लिया जाने वाला कैटरिंग शुल्क यात्री के टिकट की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होता है। यह जानकारी रेलवे बोर्ड द्वारा आरटीआई में मांगी गई सूचना के तहत दी गई है। आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने रेलवे बोर्ड से ट्रेनों में कैटरिंग शुल्क से जुड़े तमाम बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। इस पर रेलवे बोर्ड द्वारा जानकारी के अनुसार प्रथम एसी तथा एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) में सुबह की चाय की कीमत 15 रुपये तथा अन्य श्रेणियों में 10 रुपये है। सुबह का नाश्ता प्रथम एसी तथा ईसी में 90 रुपये, द्वितीय तथा तृतीय एसी एवं एसी चेयरचार (सीसी) में 70 रुपये तथा स्लीपर क्लास में 40 रुपये में है। दिन और रात का भोजन प्रथम एसी तथा ईसी में 140 रुपये, द्वितीय/तृतीय एसी एवं सीसी में 120 रुपये तथा स्लीपर क्लास में 75 रुपये में है। रात का खाना नहीं मिलने वाले ट्रेनों में प्रथम एसी तथा ईसी में शाम की चाय 70 रुपये में तथा रात का खाना मिलने पर 45 रुपये में है, जबकि द्वितीय तथा तृतीय एसी एवं सीसी में 45 रुपये तथा स्लीपर क्लास में 20 रुपये में है। आरटीआई सूचना के अनुसार, नई दर 9 अप्रैल, 2018 से लागू है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Catering Fee Ticket Class Based in shatabdi-rajdhani trains: RTI
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: catering fee, shatabdi-rajdhani trains, rti, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved