बुलंदशहर हिंसा मामले में अब तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका
है। जो 4 लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं उनके बारे में पुलिस का कहना है कि
वह किस संगठन से इसके बारे में पता नहीं चल सका है। हालांकि गांव के पूर्व
सरपंच का कहना है कि हम सभी पशुओं को दफनाने के लिए मान गए थे लेकिन अचानक
बजरंग दल वालों ने पथराव शुरू कर दिया और इसके बाद हिंसा शुरू हो गई। ये भी पढ़ें - यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’
इस
घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ विपक्ष के निशाने पर गए हैं जो इस समय
राजस्थान में बीजेपी का प्रचार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय
सिंह ने उनका इस्तीफा मांगा है। सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून
व्यवस्था की बदहाली के लिए जिम्मेदार राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। सिंह ने ट्वीट कर कहा ‘योगी के राज में
उत्तर प्रदेश की क़ानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। कानून का राज, जंगलराज
में तब्दील हो चुका है। योगी से प्रदेश नहीं संभल रहा, उनको अपने पद से
इस्तीफा दे देना चाहिए।’
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा
कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है और
हालात तालिबान जैसे हो गए हैं। इंस्पेक्टर की हत्या को सरकार के माथे पर
कलंक बताते हुए प्रवक्ता ने सीएम के इस्तीफे की मांग की।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope