• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकास दुबे का बहनोई जालसाजी मामले में गिरफ्तार

Brother-in-law of Vikas Dubey arrested in forgery case - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। बिकरू हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे के बहनोई कृष्ण गोपाल दीक्षित को जालसाजी के मामले में लखनऊ में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसे कृष्णा नगर पुलिस ने कार के कागजात के साथ हेरफेर करने के मामले में सोमवार को गिरफ्तार किया। दीक्षित उन्नाव के अचलगंज का निवासी है।

पिछले जुलाई में बिकरू हत्याकांड के बाद पुलिस की छापेमारी के दौरान विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश के घर से एक एंबेसडर कार बरामद हुई थी।

4 जुलाई को, बिकरू हत्याकांड के एक दिन बाद, जिसमें आठ पुलिस कर्मी मारे गए थे, लखनऊ में विकास दुबे के भाई के घर में एक सरकारी एंबेसडर कार मिली थी।

जांच के दौरान, यह पाया गया कि फर्जी कागजात का इस्तेमाल कर कार को पंजीकृत किया गया था जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था।

यह कार राज्य संपत्ति के विशेष सचिव के नाम पर पंजीकृत है और जाहिर तौर पर एक नीलामी में खरीदी गई थी, लेकिन स्वामित्व को ट्रांसफर नहीं किया गया था।

जांच अधिकारी राम प्रकाश शर्मा ने कहा कि कार के फर्जी दस्तावेज कृष्ण गोपाल दीक्षित ने तैयार किए थे।

एक पखवाड़ा पहले, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने घटनास्थल से भागने में गैंगस्टर विकास दुबे की मदद करने के आरोपी सात लोगों को गिरफ्तार किया था।

गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गो ने 3 जुलाई को बिकरू में घात लगाकर पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं थी जो उन्हें गिरफ्तार करने गई थी।

गोलीबारी में सर्किल अधिकारी सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।

एक हफ्ते बाद, विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। 10 जुलाई को कानपुर लाए जाने के दौरान भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने एनकाउंटर में उसे मार गिराया था।

बिकरू हत्याकांड के पांच और अभियुक्त भी अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए और 36 आरोपी इस मामले में जेल में हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Brother-in-law of Vikas Dubey arrested in forgery case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vikas dubey, brother-in-law, forgery case, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved