• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बॉलीवुड के सितारे विश्व में बजायेंगे अयोध्या की रामलीला का डंका

Bollywood stars will play Ayodhya Ramlila in the world - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । बॉलीवुड के सितारे अयोध्या की रामलीला का दुनिया भर में डंका बजाएंगे। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रवि किशन, मनोज तिवारी, बिंदु, राहुल, असरानी, रजा मुराद, शक्ति कपूर, शहबाज, कैप्टन राज, राकेश बेदी जैसे कलाकार मंच पर होंगे। अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनी है। इसे श्री राम के भक्तों ने बड़ा बनाया है। श्रीलक्ष्मण किला सरयू नदी तट के किनारे शाम सात से रात 10 बजे तक और छह अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रामलीला चलेगी। अयोध्या की रामलीला की सारी ड्रेस मुंबई के जाने-माने डिजाइनर विष्णु पाटिल डिजाइन कर रहे हैं। इस मौके पर कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने अयोध्या की रामलीला स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अयोध्या की रामलीला को 16 करोड़ से भी ज्यादा राम भक्तों ने देखा। इस बार हमें उम्मीद है कि अयोध्या की रामलीला सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। अयोध्या की रामलीला सेटेलाइट चैनल द्वारा दुनिया भर के कई देशों अमेरिका, स्विट्जरलैंड, नेपाल, चीन, जापान, बांग्लादेश, फ्रांस, इंग्लैंड आदि में दिखाई जाएगी। जनरल सेक्रेटरी व क्रिएटिव डायरेक्टर शुभम मलिक ने बोला कि अयोध्या की रामलीला का इस बार भव्य तरीके से सेट तैयार हो रहा है और इसके इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है। जाने-माने सुपरस्टार शहबाज खान ने बताया कि मैंने पिछले वर्ष रावण की भूमिका निभाई थी। इस वर्ष भी मैं अयोध्या की रामलीला में रावण की भूमिका निभा रहा हूं और इस बात के लिए अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक बाबी जी का धन्यवाद करता हूं और मेरी ड्रेस इस बार आप को अलग रूप में देखने को मिलेगी। ड्रेस डिजाइनर विष्णु पाटिल इसको तैयार कर रहे हैं और मेरा मुकुट श्रीलंका से मंगाया जा रहा है। अन्य कपड़े व आभूषण भी श्रीलंका से मंगाए जा रहे हैं। इस मौके पर राकेश बेदी ने कहा कि मैंने पिछले वर्ष विभिन्न भूमिका निभाई थी और इस वर्ष भी मैं विभिन्न भूमिकाओं में नजर आऊंगा, जैसे केवट और राजा जनक की भूमिका में।
अयोध्या की रामलीला में सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिका में नजर आएंगे और भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे। जाने माने सुपरस्टार बिंदु दारा सिंह हनुमान जी की भूमिका में नजर आएंगे। शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे। असरानी नारद मुनि के किरदार में नजर आएंगे। रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में नजर आएंगे। शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। श्रीदेवी के साथ मां फिल्म करने वाले जाने माने फिल्म स्टार राहुल बूछर भगवन श्री राम के किरदार में नजर आएंगे। प्रीत विहार दिल्ली की पार्षद बबिता खन्ना शबरी व कौशल्या की भूमिका में नजर आएंगी। शीबा खान मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। अमिता नांगिया कैकयी के किरदार में नजर आएंगी। राकेश बेदी बाली के किरदार में भी नजर आएंगे। अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bollywood stars will play Ayodhya Ramlila in the world
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ayodhya ramlila, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved