• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

UP Assembly by-election results : BJP ने 8 तो सपा ने 3 सीटे जीतीं, BSP और कांग्रेस का नहीं खुला खाता

गंगोह में भाजपा के चौधरी कीरत सिंह ने कांग्रेस के नोमान मसूद को 5419 वोट से हराया। बलहा से भाजपा की सरोज सोनकर ने सपा की किरण भारती को 46487 वोट से मात दी। इगलास भाजपा के राजकुमार सहयोगी ने बसपा के अभय कुमार को 25937 वोट से शिकस्त दी। घोसी से भाजपा के विजय कुमार राजभार ने सुधाकर सिंह (निर्दलीय) को 1773 वोट से धूल चटा दी। मानिकपुर में भाजपा के आनंद शुक्ला ने सपा के डा़ निर्भय सिंह पटेल को 12840 वोट से शिकस्त दी। प्रतापगढ़ से अपना दल एवं भाजपा के राजकुमार पाल ने कांग्रेस के नीरज त्रिपाठी को 29721 वोट से मात दी।

उपचुनाव में सांसद आजम खां की पत्नी व सपा प्रत्याशी डा़ तंजीन फातिमा ने भारतीय जनता के पार्टी के प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता को 7589 मतों से हरा दिया।

जैदपुर में सपा के गौरव रावत ने भाजपा के अम्बरीश रावत को 4165 वोट से मैदान में धूल चटा दी। अम्बेडकर नगर में बसपा की परंपरागत सीट पर सपा के सुभाष राय ने बसपा की छाया वर्मा को 790 वोट से चुनाव हरा दिया।

भाजपा को एक बराबंकी सीट पर नुकसान उठाना पड़ा। बाराबंकी में भाजपा का वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से शुरू हुआ जीत का सिलसिला इस उपचुनाव में टूट गया। सपा ने वापसी करते हुए यहां पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस के तनुज पुनिया भले ही हार की हैट्रिक लगाई हो पर पैंतालीस हजार से ज्यादा मत हासिल कर उन्होंने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। कांग्रेस और बसपा को इस चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा की 11 सीटों पर हुए उप चुनाव में सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, "इस जीत को सभी चुने गए जनप्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र सबका साथ-सबका विकास के माध्यम से सबका विश्वास में बदलेंगे। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि जीते हुए सभी प्रत्याशी जनआकांक्षाओं को पूरा करने में अपना पूर्ण योगदान देंगे तथा प्रदेश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।"

-- आईएएनएस

यह भी पढ़े

Web Title-BJP wins eight, SP wins 3 seats, BSP and Congress not open account
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttar pradesh, 11 bye-elections, bharatiya janata party, 8 seats, samajwadi party won 3 seats, uttar pradesh by-election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi, bjp wins eight, sp wins 3 seats, bsp and congress not open account
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved