लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। इसमें भाजपा ने 8 और सपा ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी ने रामपुर के अलावा जलालपुर और जैदपुर पर सीट जीतकर अपने विधायकों की संख्या में इजाफा किया है तो बसपा और कांग्रेस का इन चुनावों में खाता नहीं खुल पाया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लखनऊ कैंट, गोविन्दनगर मनिकपुर, बलहा, इगलास, गंगोह, घोसी, प्रतापगढ़ पर भाजपा की सहयोगी अपना दल जीतने में कामयाब रही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
समाजवादी पार्टी ने रामपुर में आजम का गढ़ बचाने में कामयाब रही तो अंबेडकरनगर के जलालपुर और बाराबंकी के जैदपुर में सपा ने जीत के झंडे गाड़े। भाजपा को जैदपुर की सीट गंवानी पड़ी, जबकि सपा ने जलालपुर सीट को बसपा से छीन ली है।
तीन सीट पर जीत दर्ज करने के बाद समाजवादी पार्टी ने साबित कर दिया कि उत्तर प्रदेश में वह मुख्य विपक्षी दल है। सपा ने यह सीटें तब जीती हैं जब अखिलेश यादव ने एक सीट के अलावा और कहीं प्रचार करने नहीं गए हैं। अम्बेडकरनगर की जलालपुर सीट पर सपा के सुभाष राय ने अंतिम चरण की मतगणना में बसपा की डा. छाया वर्मा को पटखनी दे दी।
उपचुनाव में भाजपा के सुरेश तिवारी ने सपा के मेजर आशीष चतुर्वेदी को 35,423 वोट से हराया। कानपुर की गोविन्द नगर विधानसभा से भाजपा के सुरेंद्र मैथानी बीस हजार वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर को शिकस्त दी है।
सोनिया गांधी की लोकप्रियता में आई भारी गिरावट- सर्वे
आईपीएल 2022 - राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को पांच विकेट से हराया
भारतीय परिवार बढ़ते खर्च से परेशान नजर आ रहे हैं- सर्वे
Daily Horoscope