• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी निकाय चुनाव के तहत बीजेपी का संकल्प पत्र आज जारी होगा

BJP resolution letter will be released today for the UP body elections - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी आज नगर निकाय चुनाव का संकल्प पत्र जारी करने जा रही है। स्थानीय निकाय के लिए भाजपा का संकल्प पत्र रविवार को 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना की उपस्थित में जारी होगा। पार्टी का कहना है कि इसमें जो भी संकल्प लिया जाएगा उसे दो साल के भीतर पूरा किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता प्रचार को लेकर पूरी तन्मयता से जुट जाए। प्रचार के दौरान कार्यकर्ता घर-घर जा कर वोट मांगें।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, "सुंदर-स्वच्छ व्यवस्थित महानगर व नगर भाजपा का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज विश्वपटल पर अपना परचम फहरा रहा है। दुनिया भर से लोग भारत आ रहे हैं। वर्तमान में भारत की युवा ऊर्जा की आंखों में दुनिया की अगुवाई करने के लिए आगे आ रहा है।"

उन्होंने कहा, "विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए हमारा लोकप्रिय नेतृत्व निरंतर संकल्पबद्ध है। हमारा संकल्प पत्र प्रदेश की युवा ऊर्जा की संकल्पना के स्वच्छ, सुंदर व्यवस्थित महानगर व नगरों की व्यवस्था की रचना साकार करने की दृष्टि है।"

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "अन्य दलों का एजेंडा अपनी सात पुश्तों के लिए लूट-खसोट करना है जबकि भाजपा का एजेंडा देश सेवा है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में नए महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष तथा नगर पंचायत अध्यक्ष बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।"

पांडेय ने कहा कि पहले अधिकारी कार्यो में बाधा पैदा करते थे, लेकिन अब अधिकांश अधिकारियों की कार्यशैली में बदलाव आ गया है, क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि आने वाले कई सालों तक भाजपा की सरकार ही रहेगी।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP resolution letter will be released today for the UP body elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp resolution letter will be released today for the up body elections, up local election, up bjp, mahender nath pandey, up goverment, yogi adityananth, lucknow, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved