लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष के महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि अगर देश में गठबंधन की सरकार बनती है तो सोमवार को बहन जी, मंगलवार को अखिलेश जी, बुधवार को ममता दीदी, गुरुवार को शरद पवार जी, शुक्रवार को देवेगौड़ा जी, शनिवार को स्टालिन पीएम बन जाएंगे और रविवार को देश छुट्टी पर चला जाएगा। भाजपा अध्यक्ष शाह बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्बोधित करते हुए यह बात कही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था हमेशा बिगड़ी हुई रहती थी, आज वहां कानून का राज है। आज पूरे उत्तर प्रदेश से गुंडों का पलायन हो चुका है। जब विधानसभा के चुनाव थे तब भी यूपी में दो लडक़े इकट्ठा आए थे। आज भी गठबंधन हुआ है। ये कहते हैं ये हो जाएगा, वो हो जाएगा। लेकिन जिस वक्त बीजेपी का बूथ कार्यकर्ता मैदान में उतरा, सब गठबंधन को ध्वस्त करके पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
BREAKING..शराब घोटाला मामला: केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं,1अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope